{"_id":"60b7df448ebc3e9a955d6ed6","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd219746636","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन में देनी होगी गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइटों की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन में देनी होगी गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइटों की रिपोर्ट
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना की दूसरी लहर धीमी पड़ने के बाद अब नगर निगम अधूरे कार्यों को निपटाएगा। बुधवार को नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने कैंप कार्यालय पर सभी विभागाध्यक्षों की बैठक ली। उन्होंने एक सप्ताह में सभी विभागों के अधिकारियों से सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने, पानी की आपूर्ति, खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, पार्कों की स्थिति समेत अन्य कई बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। संक्रमण काल में निगम अधिकारी ऑक्सीजन आपूर्ति, आइसोलेशन सेंटर, सामुदायिक रसोई चलाकर महामारी से निपटने में जुटे थे। इस कारण निगम के अपने विभागीय कामकाज थम गए थे। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने निर्माण विभाग, जलकल, स्वास्थ्य विभाग, उद्यान और पथ प्रकाश विभाग समेत सभी विभागों की बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी अगले सप्ताह तक कार्यों की प्रगति रिपोर्ट तैयार करके देंगे। उन्होंने निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन को सड़कों को गड्ढामुक्त कराए जाने और कब्जामुक्त कराई गई निगम की जमीनों की बाउंड्रीवॉल बनाने के लिए सर्वे कराने के निर्देश दिए।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार को नालों की सफाई के साथ शहर की आंतरिक गलियों में भी सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर और कलेक्शन प्वाइंट से रोजाना कूड़ा उठाया जाए, इसकी मॉनीटरिंग कर प्रतिदिन रिपोर्ट दी जाए। सैनिटाइजेशन और फॉगिंग का अभियान निरंतर जारी रखने के भी निर्देश दिए।
नगरायुक्त ने जलकल विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने जलकल महाप्रबंधक को पांचों जोन में खराब नलकूपों की मरम्मत या रिबोरिंग कराने और पास हो चुके नए नलकूपों को लगाने की प्रक्रिया जल्द ही पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर नगरायुक्त शिवपूजन यादव को शहर में सर्वे कराकर खराब स्ट्रीट लाइटों की रिपोर्ट सात दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खराब प्वाइंट को तत्काल रिपेयर कराकर मार्गों को रोशन किया जाए। उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह को नगर आयुक्त ने सभी पार्कों व ग्रीन बेल्टों का नियमित मेंटेनेंस कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों की कोरोना संक्रमणकाल में बेहतर कार्य करने पर सराहना भी की। इस दौरान अपर नगररयुक्त प्रमोद कुमार, अपर नगरयुक्त आरएन पांडेय, लेखाधिकारी अरुण कुमार मिश्रा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजीव सिन्हा, संपत्ति अधीक्षक भोलानाथ मौजूद रहे।