फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

मां से शिकायत करने पर पति ने पत्नी को गोलियों से भून डाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
मां से शिकायत करने पर पति ने पत्नी को गोलियों से भून डाला
विज्ञापन

गाजियाबाद। नंदग्राम थानाक्षेत्र के सिहानी सद्दीकनगर में मंगलवार दोपहर कुलदीप उर्फ मिंटू त्यागी ने गोलियों से भूनकर पत्नी सारिका (25) की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतका के परिजनों ने दहेज में 50 लाख की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर मिंटू सारिका को प्रताड़ित करता था। कई दिनों से वह उसके साथ मारपीट कर रहा था। मंगलवार को सारिका फोन पर अपनी मां से मिंटू की शिकायत कर रही थी। इसी दौरान उसने उस पर गोलियां बरसा दीं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मिंटू और उसके पिता मूलचंद त्यागी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर के गांव उपावली निवासी ब्रह्मपाल त्यागी ने अपनी बेटी सारिका की शादी फरवरी 2020 में सिहानी सद्दीकनगर निवासी कुलदीप उर्फ मिंटू त्यागी के साथ की थी। ब्रह्मपाल त्यागी का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता एक रुपये में तय किया था। इसके बावजूद उन्होंने अपनी सामर्थ्य से अधिक दान दहेज दिया। आरोप है कि शादी के बाद से ही मिंटू और उसका पिता मूलचंद दहेज में 50 लाखों रुपये की मांग को लेकर सारिका को प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर सारिका के साथ मारपीट की जाती थी। इसको लेकर मिंटू और सारिका के बीच में विवाद भी रहता था। ब्रह्मपाल त्यागी का कहना है कि उन्होंने बेटी के ग्रस्त जीवन को देखते हुए कई बार मिंटू और उसकी पिता की प्रताड़ना को नजरअंदाज किया। कई बार पंचायतें भी हुईं। शुरुआत में सब ठीक रहता, लेकिन कुछ दिन बाद सारिका को फिर से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया जाता था।
विज्ञापन

सारिका फोन पर मां को बता रही थी आपबीती
परिजनों का कहना है कि मिंटू कुछ दिनों से सारिका के साथ मारपीट कर रहा था। मंगलवार दोपहर करीब 11:45 बजे सारिका मां को फोन पर आपबीती बता रही थी। इसी दौरान तैश में आए मिंटू ने उस पर गोलियां बरसा दीं। पेट और कनपटी में 4 गोलियां लगने से सारिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मिंटू मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा
पड़ोसियों की सूचना पर मुजफ्फरनगर से मृतका के परिजन मौके पर पहुंच गए। वहीं, पुलिस भी आ गई। दहेज में 50 लाख रुपये न मिलने पर कुलदीप उर्फ मिंटू तथा उसके पिता मूलचंद त्यागी द्वारा सारिका की हत्या करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक परिजन शव न उठने देने की जिद पर अड़ गए। पुलिस ने समझा-बुझाकर परिजनों को शांत किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कुलदीप उर्फ मिंटू का है आपराधिक इतिहास
नंदग्राम एसएचओ नीरज कुमार सिंह ने बताया कि कुलदीप उर्फ मिंटू अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उस पर आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में नगर कोतवाली क्षेत्र में तुराबनगर के कारोबारी की हत्या में भी जेल जा चुका है। इसके अलावा नंद ग्राम पुलिस ने उसे अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया था। पिछले साल भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी के मामा की हत्या में भी पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। वहीं, अब तक रहस्य बने हुए बहुचर्चित विक्रम त्यागी अपहरण कांड में भी मिंटू त्यागी पुलिस के रडार पर आया था। एसएचओ का कहना है कि मिंटू और उसके पिता की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed