{"_id":"60b3eef98ebc3e1c8d012be3","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2195715196","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी लहर में 630 कोरोना योद्धा हुए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी लहर में 630 कोरोना योद्धा हुए संक्रमित
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में हर वर्ग संक्रमण की चपेट में आया। इस बार इलाज करने वाले कोरोना योद्धा भी संक्रमण की जद से बच नहीं पाए। जिले में 245 कोरोना योद्धा संक्रमित हुए। इनमें से अधिकांश दोनों टीका लगवा चुके थे। पिछली लहर में अप्रैल व मई में सिर्फ सात स्टाफ संक्रमित हुए थे। उन संक्रमितों में दो डॉक्टर, तीन स्टाफ नर्स एवं दो लैब टेक्नीशियन थे। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद से मई का महीना सबसे अधिक भयावह रहा। क्योंकि सबसे अधिक संक्रमित और मौतें इसी महीने में र्हुइं। अस्पतालों में इलाज न मिलने से परेशानी इसी महीने में हुई। मई के अंतिम सप्ताह में राहत भी मिली कि संक्रमित मरीजों की संख्या में तेेजी से कमी आई।
पिछली बार अप्रैल व मई महीने में 4600 जांच हुई थी, जिसमें अप्रैल में 70 संक्रमित और दो मौत, मई में 300 संक्रमित एवं पांच मौत हुई थीं। जबकि इस बार अप्रैल व मई महीने में 3,36,483 लोगों की जांच हुई। इनमें अप्रैल महीने में 12860 मरीज संक्रमण की चपेट में आए। मई महीने में अब तक सबसे अधिक 14670 लोग संक्रमित।
मई में सबसे ज्यादा मौत
सरकारी आंकड़ों की बात करें तो 31 मार्च तक जिले में कोरोना संक्रमण से ग्रसित 102 लोगों की मौत हुई थी। 30 अप्रैल को यह आंकड़ा 206 पर पहुंचा यानी अप्रैल में 104 संक्रमितों की मौत हुई। 30 मई तक जिले में 434 लोगों की मौत हुई है। यानी मई में अब तक 230 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
- ग्रामीण इलाकों में बढ़ी जांच
जिले में 16 मई के बाद ग्रामीण इलाकों में जांच बढ़ाई गई है। ग्रामीण इलाकों में प्रतिदिन लगभग 2900 टेस्ट किए जा रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में संक्रमण दर एक से डेढ़ प्रतिशत है। विभाग ग्रामीण इलाके में एंटीजन टेस्टिंग ज्यादा कर रहा है। जिले में 20 मई के बाद कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे कम हो रहा है और फिलहाल नए मरीजों का आंकड़ा 100 के नीचे आ चुका है। संक्रमितों के साथ ही मृतकों का आंकड़ा भी नीचे आ गया है। संक्रमण की गंभीरता में भी कमी बताई जा रही है जबकि पहले 60 प्रतिशत मरीजों में गंभीर लक्षण थे। इस समय गंभीर मरीजों का आंकड़ा 15 प्रतिशत आ गया है। जिले में संक्रमण दर में भी लगातार कमी आ रही है। मई में अब तक संक्रमण दर लगभग पांच प्रतिशत है। अप्रैल में संक्रमण दर आठ प्रतिशत से ज्यादा थी।
--------------------
अस्पतालों में 67 फीसदी बेड खाली
जिले में संचालित 58 कोविड अस्पतालों में 3409 मरीज भर्ती करने की व्यवस्था है। इसमें 2298 बेड खाली हैं। अस्पतालों में 785 आईसीयू बेड में से 284 बेड खाली हैं। जबकि 15 अप्रैल से 5 मई तक स्थति यह थी कि न कहीं बेड मिल रहा था, न ही कहीं ऑक्सीजन की व्यवस्था हो पा रही थी।
--------------
एक दिन में मिले मिले थे 1740 संक्रमित
अप्रैल महीने के अंतिम सप्ताह में संक्रमण चरम पर था। एक दिन में 1740 संक्रमितों की पुष्टि हुई थी। 20 मई के बाद संक्रमण दर में कमी आई है। पिछले एक सप्ताह से लगातार संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है।
- संक्रमण दर में आई कमी
23 अप्रैल को जिले में संक्रमण दर 64 प्रतिशत तक पहुंच गई थी, जबकि 30 मई को सिर्फ 0.69 फीसदी रह गई है। इस समय प्रतिदिन 6500 से सात हजार लोगों की जांच हो रही है।
-----------
संक्रमण की स्थिति
माह वर्ष - सैंपलिंग संक्रमित - मौत
अप्रैल 20 - 2190 - 70 - 02
मई 20 - 2460 - 300 - 05
अप्रैल 21 - 153042 - 12860 - 102
मई 21 - 183441 - 14670 - 230
-------------
दूसरी लहर में संक्रमित
डॉक्टर - 35
नर्स व स्टाफ नर्स - 62
पैरामेडिकल स्टॉफ - 150
एंबुलेंस चालक -13