{"_id":"60b3ee4a8ebc3e29c512c566","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2195713151","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में हो सकता है गाजियाबाद भी अनलॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह में हो सकता है गाजियाबाद भी अनलॉक
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिस गति से संक्रमितों का मामला कम होने के साथ ही स्वस्थ होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, उससे संभावना जताई जा रही है कि एक सप्ताह में ही गाजियाबाद जिला भी अनलॉक हो जाएगा। इस समय संक्रण दर सिर्फ 0.69 प्रतिशत है जबकि रिकवरी रेट 96 फीसदी के करीब पहुंच गया है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि अब संक्रमण दर एक फीसदी से भी कम हो चुकी है। जबकि रिकवरी रेट लगभग 96 फीसदी हो गया है। इसके अनुसार सिर्फ एक सप्ताह में संक्रमितों का आंकड़ा छह सौ के नीचे आ जाएगा। इस समय जिले में सिर्फ 1760 मरीजों का इलाज चल रहा है। इन मरीजों के संक्रमित होने की दर दस दिन पहले की है। रविवार को 109 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं, जबकि शनिवार को 608 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। अगर इसी तरह से संक्रमण दर और रिकवरी रेट चलता रहा तो निश्चित रूप से एक सप्ताह के अंदर ही गाजियाबाद भी अनलॉक हो जाएगा। प्रदेश सरकार ने तर्क दिया है, जहां पर 600 से ज्यादा सक्रिय मामले हैं, वहां पर छूट नहीं मिलेगी। इसमें गाजियाबाद भी शामिल है, जिसमें सात जून तक लोगों को अभी राहत के लिए और इंतजार करना पड़ रहा है।
मास्क लगाना होगा, शारीरिक दूरी का नियम होना मानना
सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता का कहना है कि छूट मिलने के बाद भी सभी जगह पर कोविड प्रोटोकॉल यानी मास्क व फिजिकल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन होगा, क्योंकि संक्रमण कम हुआ है, लेकिन खतरा टला नहीं है। इसलिए अगर घर परिवार को बचाना है तो कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा।