फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

भगवान के दर्शन से पहले दिखानी होगी कोरोना की रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
कोरोना टीका लगवा चुके लोगों को ही मिलेगा दूधेश्वर मंदिर में प्रवेश
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्राचीन सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर मंदिर में अब वैक्सीन लगवाने वाले भक्तों को ही भगवान के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। मंदिर के श्रीमहंत नारायण गिरि ने बताया कि कोरोना के खिलाफ चल रही जंग को सभी के सहयोग से जागरूक होकर ही जीता जा सकता है। वैक्सीन कोरोना के खिलाफ सबसे कारगर हथियार है। वैक्सीन को लेकर अभी कई ऐसे लोग हैं, जो जागरूक नहीं हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए ही मंदिर समिति ने यह निर्णय लिया है कि जिन भक्तों ने कोरोना का टीका लगवाया होगा, उनको ही मंदिर में प्रवेश दिया जाए। अगर टीका नहीं लगवाया है तो कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट दिखानी होगी। इसके लिए सूचना पट पर जल्दी ही निर्देश भी जारी होंगे। श्रद्धालुओं को मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा और मास्क का प्रयोग अनिवार्य किया जाएगा। श्रीमहंत ने बताया कि मंदिर खुलने की घोषणा से पहले सभी तैयारियां कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed