फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

कोरोना संक्रमित 16 की मौत, 374 संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
कोरोना से 16 लोगों की मौत, 374 संक्रमित
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण में कमी आने के बावजूद मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण की चपेट में आए 16 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जांच में 374 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इलाज के बाद 684 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। अब तक जिले में 50,200 मरीज संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इसमें 44884 संक्रमण से निजात पा चुके हैैं। अब तक 358 की मौत हो चुकी है। अभी जिले में 4958 मरीजों का होम आइसोलेशन एवं अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
जांच कम हुईं तो संक्रमितों का आंकड़ा घटा
पिछले एक सप्ताह से एंटीजन किट समाप्त होने से जांच भी प्रभावित होने लगी है, जिस कारण से संक्रमण के मामले भी कम हो गए थे। बुधवार को 3500 की जांच के सापेक्ष सिर्फ 325 एंटीजन जांच हुई थी। हालांकि इसे बृहस्पतिवार को बढ़ाकर 2825 किया गया, जो लक्ष्य से 725 जांच कम थी। इसके अलावा पिछले पंद्रह दिन से संयुक्त अस्पताल स्थित कोविड लेवल-2 में एंटीजन जांच बंद है। जांच कम होने से पिछले एक सप्ताह से संक्रमण के मामले में भी कमी आई थी। आठ दिन पहले एक दिन में एक हजार से ज्यादा संक्रमितों की पुष्टि हो रही थी। अब बृहस्पतिवार को सिर्फ 374 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वस्थ होने वाले मरीजों का औसत पहले की अपेक्षा बढ़ता जा रहा है। नए मरीज कम आने के चलते सक्रिय मरीजों की संख्या भी कम हो रही है। पिछले 12 दिनों में सक्रिय मरीजों की संख्या 1600 कम हो गई है। 30 अप्रैल को 6645 सक्रिय मरीज थे। अब 4958 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

ऑक्सीजन व बेड की मारामारी हुई कम
संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आने के साथ ही प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के प्रयास से अब मरीजों को ऑक्सीजन व बेड मिलना शुरू हो गया है, लेकिन अभी भी परेशानी कम नहीं हुई है। अभी प्राइवेट अस्पताल गंभीर मरीजों को भर्ती करने में लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण : एक नजर में
रिकवरी रेट - 89.41 फीसदी
मृत्यु दर - 0.71 फीसदी
कुल संक्रमण दर - 16.13
मई में संक्रमण दर - 5.17 फीसदी
संक्रमित के संपर्क में आने वालों की जांच - 85 फीसदी
होम आइसोलेशन में चल रहा इलाज - 4014
अब तक होमआइसोलशन पूरा- 32141
होम आइसोलेेशन से अस्पताल भेजे लोग - 814
कुल जांच - 1093357
पिछले दस दिन में संक्रमित - 6513
मई में कुल संक्रमित - 9267
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed