फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

वैक्सीन की कमी व बदइंतजामी से परेशान हैं टीकाकरण कराने वाले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
वैक्सीन की कमी व बदइंतजामी से परेशान हैं टीकाकरण कराने वाले
विज्ञापन

गाजियाबाद। जब सुविधा ही असुविधा बनने लगे तो लोगों की परेशानी भी बढ़ने लगती है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शुरू किया टीकाकरण बदइंतजामी की भेंट चढ़ रहा है। एक तरफ वैक्सीन की कमी तो दूसरी तरफ घंटों धूप में खड़े होकर टीकाकरण के ल एि इंतजार करना कोढ़ में खाज बन रहा है। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि किसी भी सेंटर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। इसके चलते जिस संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कराने की लोग जद्दोजहद कर रहे हैं, उसी कोरोना संक्रमण की चपेट में आने का सबसे बड़ा खतरा बन गया है। बृहस्पतिवार को 60 केंद्रों पर 8875 लोगों का टीकाकरण हुआ, इसमें से 2643 लोग 18 से 43 उम्र के लोग थे, जबकि 45 से 59 के बीच 2422 लोगों का टीकाकरण हुआ।
शासन ने मार्च व अप्रैल में गाजियाबाद में 45 वर्ष और उससे अधिक उम्र के 309480 लोगों के टीकाकरण लक्ष्य दिया था। इसमें से अब तक 272943 लोगों को पहली खुराक एवं 57730 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। कुल लक्ष्य के सापेक्ष मई में 88.19 फीसदी टीकाकरण हो चुका है। अभी विभाग के पास 11140 डोज कोविशील्ड एवं 6530 कोवक्सीन की उपलब्ध है। प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि जल्द ही वैक्सीन की और डोज मिल जाएगी, इसके बाद प्राइवेट सेंटरों पर भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

घंटों धूप में लोग खड़े होकर कराते हैं टीकाकरण
महिला अस्पताल में पुलिस टोकन के अनुसार चार से पांच लोगों को ही अंदर जाने दिया जाता है, जिससे कि अंदर भीड़ न होने पाए, इससे बाहर खड़े लोग धूप में परेशान होते हैं। यही स्थिति जिला संयुक्त अस्पताल में है। लोगों की लंबी कतार होने से सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बल्ली लगाकर व्यवस्था बनाई गई, लेकिन लोगों को धूप में खड़े होने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 से 44 को नहीं मिल रही कोई राहत
वैक्सीन की कमी और शासन के नए नियम से सबसे अधिक युवा वर्ग टीकाकरण कराने के लिए इधर से उधर भटक रहा है। न तो युवाओं को टाइम स्लॉट मिल पा रहा है और न ही सभी केंद्रों पर टीकाकरण हो पा रहा है। इसके चलते युवा वर्ग पूरे दिन सिर्फ पंजीकरण करने में ही लगा रहता है।
पंजीकरण होने के बावजूद नहीं हो पा रहा है टीकाकरण
पोर्टल पर पंजीकरण करा चुका हूं, टाइम स्लॉट भी मिल गया, लेकिन संयुक्त अस्पताल में पहुंचने पर पता चला कि वैक्सीन समाप्त हो गई है बाद में आना, फिर वापस लौट आया। - संजीव कुमार, पटेल नगर
--------------
अभी जल्द ही कोरोना संक्रमण से मुक्त हुआ हूं। अपनी बुजुर्ग माताजी एवं पत्नी का टीकाकरण कराने के लिए कई दिन से प्रयासरत हूं, लेकिन किसी सेंटर पर व्यवस्था नहीं हो पा रही है। ड्यूटी जाने पर डर लगा रहता है। - रविंद्र कर्दम, अवर अभियंता बिजली विभाग

------------
कई दिन से लगातार प्रयास कर रहा हूं, लेकिन पंजीकरण होने के बाद टाइम स्लॉट नहीं मिल पा रहा है। टीकाकरण केंद्र पर जाने पर बताया गया कि बिना टाइम स्लॉट मिले टीकाकरण नहीं होगा, इसलिए वापस आ गया। - रोहित गोयल, गोविंदपुरम
------------
बृहस्पतिवार को हुआ टीकाकरण
18 से 44+ साल - 2643
45+ उम्र - 3637
60+ वरिष्ठ नागरिक -2422
कुल टीकाकरण - 8875
सरकारी टीकाकरण केंद्र - 60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed