फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

ईद आज : शांति व्यवस्था के लिए जिले को आठ जोन में बांटा, मजिस्ट्रेट तैनात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
ईद आज : शांति व्यवस्था के लिए जिले को आठ जोन में बांटा, मजिस्ट्रेट तैनात
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के बीच ईद उल फितर का त्योहार शुक्रवार को मनाया जाएगा। लॉकडाउन के चलते ईद पर इस बार लोग ईदगाह पर नमाज के लिए इकट्ठा नहीं हो सकेंगे। उन्हें घर पर ही ईद की नमाज अदा करनी होगी। ईद पर कोरोना कर्फ्यू का पालन कराए जाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम ने जिले को आठ जोन में बांटकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है।

सुबह छह बजे से ही सभी मजिस्ट्रेट उनके निर्धारित क्षेत्र में तैनात रहेंगे और संवेदनशील स्थलों पर भ्रमण करते रहेंगे। प्रभारी डीएम कृष्णा करुणेश ने सभी मजिस्ट्रेट को पीस कमेटी से बैठक कर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार तहसीलदार या नायब तहसीलदारों की ड्यूटी लगा लें। वहीं पुलिस की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अपर पुलिस अधीक्षकों, सीओ और थाना प्रभारियों की ड्यूटी लगाने को कहा गया है। इस दौरान ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास पर्याप्त संख्या में पुुलिस बल तैनात किया जाएगा ताकि शांति व्यवस्था की दिक्कत पैदा न हो। डीएम ने एडीएम भू-अर्जन को ग्रामीण क्षेत्रों और एडीएम नगर को शहरी क्षेत्र में कानून व्यवस्था के लिए प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने साफ-सफाई व पेयजल आपूर्ति के लिए नगर आयुक्त को और विद्युत आपूर्ति के लिए विद्युत निगम के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

--------
मजिस्ट्रेट का नाम आवंटित क्षेत्र
विपिन कुमार समस्त प्रथम सर्किल
सुशील कुमार चौबे --- समस्त द्वितीय सर्किल
संजय सिंह --- कविनगर सर्किल
विनय कुमार, एसीएम --- तृतीय सर्किल
खालिद अंजुम एसडीएम --- चतुर्थ सर्किल
डीपी सिंह, एसडीएम सदर --- सदर सर्किल
आदित्य प्रजापति, एसडीएम --- मोदीनगर तहसील
शुभांगी शुक्ला, एसडीएम --- लोनी तहसील क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed