{"_id":"609d728e8ebc3ebf15195e53","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd218636729","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज से किया इनकार, खत्री नर्सिंगहोम को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज से किया इनकार, खत्री नर्सिंगहोम को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाज से किया इनकार, खत्री नर्सिंगहोम को नोटिस
गाजियाबाद। एक तरफ कोरोना संक्रमण की महामारी से निपटने के लिए लोग मदद को आगे आ रहे हैं, वहीं खत्री नर्सिंगहोम ने 81 वर्षीय एक मरीज का इलाज करने से ही इनकार कर दिया। शिकायत पर जिला प्रशासन ने खत्री नर्सिंगहोम के संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। दो दिन में संतोषजनक जवाब न मिलने पर जिला प्रशासन नर्सिंगहोम का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति शासन को भेजेगा।
एसडीएम सदर डीपी सिंह ने बताया कि आठ मई की रात नेहरूनगर थर्ड निवासी 81 वर्षीय परमथ कुमार को परिजन गंभीर हालत में खत्री नर्सिंगहोम में भर्ती कराने ले गए थे। नर्सिंगहोम ने उनके पास डॉक्टर उपलब्ध न होने की वजह बताकर भर्ती करने से इनकार कर दिया। नियमों के मुताबिक नर्सिंगहोम में 24 घंटे चिकित्सक उपलब्ध होने चाहिए। हालांकि इसके बाद शिकायत पर मरीज को भर्ती कर लिया गया था। 12 मई को यह मामला मीडिया की सुर्खियों में आया तो बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर डीपी सिंह ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार को साथ लेकर नर्सिंगहोम का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नर्सिंगहोम प्रबंधन ने मरीज परमथ कुमार के इलाज या उनके रेफर किए जाने के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उनके इलाज पर खर्च हुई रकम और बिल की कॉपी देने में भी असमर्थता जता दी, जबकि मरीज के परिजनों ने 50 हजार रुपये मरीज को भर्ती करते समय दिए थे। इसका बिल भी नर्सिंगहोम ने नहीं दिया। एसडीएम डीपी सिंह ने बताया कि खत्री नर्सिंगहोम को दो दिन का समय देते हुए नोटिस जारी किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर नर्सिंगहोम का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।