फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

हनीट्रैप में फंसाकर रिटायर्ड अधिकारी से ब्लैकमेलिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
हनीट्रैप में फंसाकर रिटायर्ड अधिकारी से ब्लैकमेलिंग
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में रिटायर्ड अधिकारी को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक गैंग में शामिल महिला व उसके साथियों ने सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे खाते में 60 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। गिरोह द्वारा पैसों की डिमांड लगातार जारी रही तो उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। मोबाइल नंबरों के आधार पर साइबर सेल आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
पीड़ित रिटायर्ड अधिकारी का कहना है कि कुछ दिन पहले उनके पास एक अनजान लड़की ने वीडियो कॉल की। अगले दिन उसने अपनी तरफ से अश्लील वीडियो कॉल की और फिर उनसे भी ऐसा ही करने को कहा। पीड़ित का कहना है कि वह उसके झांसे में आ गए और महिला ने उनकी अश्लील वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद महिला ने उनकी अश्लील वीडियो उन्हें व्हाट्सएप पर भेज कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़ित रिटायर्ड अधिकारी का कहना है कि गिरोह के लोगों ने उनसे पैसे मांगने शुरू कर दिए। पैसे न देने पर उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगे। बदनामी के डर से वह अब तक 60 हजार रुपये खाते में डलवा चुके हैं।
विज्ञापन

इज्जत प्यारी है तो पैसे भेजते रहो
पीड़ित का कहना है कि 60 हजार रुपये देने के बाद भी गिरोह द्वारा पैसों की मांग लगातार जारी है। गिरोह के सदस्य अलग-अलग नंबरों से उन्हें कॉल करके धमका रहे हैं कि इज्जत प्यारी है तो चुपचाप पैसे भेजते रहो। आरोपी उनसे अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं और रकम नहीं देने पर उनकी जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देते हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को ट्रेस कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed