फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

रुपयों के विवाद में धारदार हथियार से युवक को किया लहूलुहान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
रुपयों के विवाद में धारदार हथियार से युवक को किया लहूलुहान
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के जस्सीपुरा तिराहे के पास रुपयों के विवाद को लेकर छह भाइयों ने बिरयानी विक्रेता आजाद उर्फ कल्लू को धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। दिनदहाड़े हुई घटना से लोगों में अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार मचने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह भाइयों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
मूलरूप से चौधरी बड़ा सिकंदराबाद निवासी आजाद उर्फ कल्लू का कहना है कि वह वर्तमान में नगर कोतवाली क्षेत्र में रहते हैं और बिरयानी की दुकान चलाते हैं। आजाद का कहना है कि गली नंबर-4 इस्लामनगर निवासी वसीम पर उनके चाचा के चार लाख रुपये हैं। आजाद के मुताबिक उन्होंने शुक्रवार को फिर से वसीम को टोका तो वह तैश में आ गया और गालीगलौज शुरू कर दी। वह उसकी बातों को नजरअंदाज कर नमाज पढ़ने चले गए। आरोप है कि नमाज पढ़कर वह जस्सीपुरा तिराहे के पास अपनी दुकान पर थे तो उसी समय वसीम और उसके पांच भाइयों ने उन्हें घेर लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन

आजाद का कहना है कि वह जान बचाकर भागे तो आरोपियों ने ईंट से हमला कर उन्हें सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद सभी भाई उन पर फिर से टूट पड़े। पुलिस ने आजाद को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें गाजियाबाद छोड़ देने की धमकी दी। साथ ही ऐसा न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। नगर कोतवाल संदीप सिंह का कहना है कि वसीम और उसके भाइयों सलीम, अलीम, ग्यासू, तौसीफ और आबिद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed