{"_id":"608318d18ebc3e8dc506fab0","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd217651751","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में गया परिवार, चोरों ने खंगाला घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में गया परिवार, चोरों ने खंगाला घर
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के राज नगर सेक्टर-7 में शादी समारोह में शामिल होने गए परिवार के घर को चोरो ने खंगाल लिया। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कविनगर के राज नगर सेक्टर-7 में प्रेमचंद शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह बृहस्पतिवार को एक शादी समारोह में गए हुए थे। रात 8 बजे पड़ोस में रहने वाल श्रीपाल ने उनका गेट खुला हुआ देखा। काफी देर तक गेट खुला होने के बाद उन्होंने डोर बेल बजाई। कई बार बजाने के बाद भी कोई बाहर नहीं आया। उन्होंने 8:30 बजे प्रेमचंद को कॉल करके जानकारी दी। उन्होंने घर पर पहुंचकर देखा तो अलमारी खुली हुई थी और बॉक्स खाली थे। बेड पर सामान फैला हुआ था। उन्होंने बताया कि 32 हजार रुपये की नकदी और करीब 3 लाख 75
हजार रुपये के सोने चांदी के आभूषण चोरी करके ले गए। इसके अलावा अन्य प्रमाण पत्र व कीमती सामान लेकर गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी हुए घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं, जिससे चोरों की पहचान की जा सके।