फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

पिता-पुत्र को केस वापस न लेने पर हत्या की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
पिता-पुत्र को केस वापस न लेने पर हत्या की धमकी
विज्ञापन

गाजियाबाद। केस वापस न लेने पर विजयनगर क्षेत्र की माता कॉलोनी निवासी अधिवक्ता देव लाल प्रसाद और उनके अधिवक्ता बेटों को हत्या की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। अधिवक्ता का कहना है कि पहले तो उन्हें फोन पर धमकी दी गई और फिर व्हाट्सएप पर बेटे के साथ कारतूस की फोटो भेजकर डराया गया। केस दर्ज कर विजयनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

माता कॉलोनी निवासी अधिवक्ता देव लाल प्रसाद का कहना है कि उनके दो बेटे अजय कुमार और अरुण कुमार भी वकील हैं। तीनों पिता-पुत्र गाजियाबाद कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। देव लाल प्रसाद ने बताया कि 8 अप्रैल की सुबह करीब 10:30 बजे उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉलर ने गाली-गलौज करते हुए केस वापस लेने की बात कही और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। बताया कि जिसकी शिकायत पत्राचार के माध्यम से पुलिस से की गई। इसके बाद 17 अप्रैल की शाम को उक्त कॉलर का दोबारा से फोन आया। इस बार उसने बेटे के मोबाइल पर फोन किया और गाली-गलौज करते हुए केस वापस न लेने पर अंजाम भुगत लेने की धमकी दी। अधिवक्ता का कहना है कि आरोपी ने फोन पर धमकी के अलावा व्हाट्सएप पर रिवाल्वर की गोली और बेटे का फोटो भी भेजा। पीड़ित अधिवक्ता का कहना है कि अज्ञात कॉलर द्वारा उन्हें और उनके बेटे को दो बार धमकी दी गई। जिसकी शिकायत विजयनगर पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके बाद एसएसपी से गुहार लगानी पड़ी। तब जाकर रिपोर्ट दर्ज हुई। अधिवक्ता देव लाल प्रसाद का कहना है कि घटना के संबंध में उन्होंने गाजियाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव को भी अवगत कराया है। विजयनगर एसएचओ महावीर चौहान का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी को ट्रेस करने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed