फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

मुआवजे की फाइल अटक गई तो किसानों ने घेर ली तहसील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
भाकियू भानु ने किया तहसील का घेराव।
मुआवजे की फाइल अटक गई तो किसानों ने घेर ली तहसील
विज्ञापन

गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारी, तहसीलदार, लेखपालों पर किसानों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए सदर तहसील में धरना दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगें लंबित हैं। कोई भी अधिकारी सुनवाई करने को तैयार नहीं है। आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
सोमवार को सदर तहसील में धरने को संबोधित करते हुए भाकियू भानू के प्रदेश प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय महासचिव मास्टर मनोज नागर ने कहा कि दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे, आकाश नगर के प्रभावित लोगों की समस्याओं, पुनर्वास नीति आरआर की फाइलों और मुआवजे की फाइलों की संस्तुति तहसील के अधिकारी कर्मचारी नहीं कर रहे हैं। प्रभावित लोगों को तहसीलदार और लेखपालों द्वारा परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुनर्वास नीति के तहत प्रभावित लोगों को जिनका प्लॉट या मकान पूर्ण रूप से अधिग्रहण हो चुका है। उनको पुनर्वास नीति के
विज्ञापन

तहत 5:50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता एनएचआई द्वारा दी जाती है। इसकी जांच और फाइलों को तैयार करने का काम लेखपाल और तहसीलदार का है। बार-बार एडीएम, एसडीएम व किसान यूनियन के द्वारा अनुरोध करने के बाद भी तहसील प्रशासन ने लगभग 4 माह के बाद भी लोगों की फाइल नहीं बनाई है। धरने के दौरान तहसीलदार सदर ने किसानों की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि तत्काल रूप से फाइलों को पूरा करा दिया जाएगा। फाइल को एसडीएम सदर के कार्यालय में भेज दिया जाएगा। इस दौरान मुकेश त्यागी, लालता प्रसाद पांडे, कुसुम देवी, अब्दुल, कृष्ण कुमार शर्मा, विनीत कुमार, सोनू प्रधान, नायक फल, सोनू यादव, आनंद वर्मा, चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

भोपाल सिंह, मनीष नागर, नरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed