फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

मुरादनगर में दिनदहाडे़ गोलियां बरसाकर हिस्ट्रीशीटर की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
मृतक शाहरूख की फाइल फोटो
मुरादनगर में दिनदहाडे़ गोलियां बरसाकर हिस्ट्रीशीटर की हत्या
विज्ञापन

मुरादनगर। कस्बे की बह्रमनान कॉलोनी में दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हिस्ट्रीशीटर शाहरुख (24) की हत्या कर दी। वारदात के बाद दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने हवाई फायरिंग भी की। गुस्साए परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए हंगामा किया। एसपी ग्रामीण ईरज राजा और सीओ सदर ने आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। मृतक शाहरुख के भाई जीशान की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद सहित सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मृतक शाहरुख मुरादनगर थाने का टॉप-10 बदमाश था।
कस्बे के रावली मार्ग स्थित केला मंडी कॉलोनी निवासी मोहम्मद अली का बेटा शाहरुख रविवार दोपहर बाइक से कहीं जा रहा था। बताया गया कि बह्रमनान कॉलोनी स्थित बडे़ मंदिर के पास घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाशों ने घेरकर उसकी बाइक गिरा दी। चारों ओर से घिरे शाहरुख ने भागने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घायल शाहरुख ने फिर भागने का प्रयास किया। शाहरुख को भागते देख बदमाशों ने उसकी कनपटी से सटाकर दनादन फायर किए। शाहरुख की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद खौफ पैदा करने के लिए बदमाशों ने हवाई फायरिंग की। सूचना पर आननफानन थाना प्रभारी अमित कुमार भारी फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों और कॉलोनीवासियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

15 दिन पहले भी हुआ था झगड़ा
शाहरुख की हत्या के मामले में परिजनों ने चार नामजद सहित कुल सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मगर हत्या का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। बताया गया कि किसी बात पर करीब 15 दिन पहले शाहरुख व उसके कुछ साथियों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था। जिसमें फायरिंग होने की चर्चा थी। मामला पुलिस तक भी पहुंचा ,मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बात पर भी लोगों में गुस्सा था। उनका कहना था कि अगर पुलिस ने कार्रवाई की होती तो शायद आज इतनी बड़ी घटना नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर था शाहरुख
शाहरुख मुरादनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि शाहरुख पर गाजियाबाद जिले और मेरठ के कई थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मृतक शाहरुख थाने का टॉप-10 अपराधी था और उसका लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है।

एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट मृतक शाहरुख के भाई जीशान ने दर्ज कराई है। पुलिस ने अनस, जितेंद्र त्यागी, हिंमाशु त्यागी और अमन निवासी मुरादनगर व तीन अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 302, 120बी में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अपराधियोँ के पकड़ने लिए टीमें गठित कर दी गई। कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed