फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

गाजीपुर बॉर्डर पर होली की तैयारी में जुटे किसान, 23 मार्च को मनाएंगे शहीद दिवस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
यूपी गेट पर मुरादनगर से पहुँचे किसान। - फोटो : GHAZIABAD City
गाजीपुर बॉर्डर पर होली की तैयारी में जुटे किसान, 23 मार्च को मनाएंगे शहीद दिवस
विज्ञापन

साहिबाबाद। यूपी गेट पर किसानों ने होली की तैयारियां तेज कर दी हैं। किसानों ने होलिका की स्थापना कर दी है और 29 मार्च को फूलों की होली खेलने की बात कही। उससे पहले 23 मार्च को शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत पर शहीद दिवस भी मनाने की तैयारी जोरों पर हे। उधर, किसान आंदोलन को रफ्तार देने के लिए सोमवार को मुरादनगर के चितोड़ा गांव से किसानों ने 40 से अधिक ट्रैक्टरों के साथ पहुंचकर हुंकार भरी।
भाकियू के जिला अध्यक्ष चौ. बिजेंद्र कुमार ने सभी किसानों को आगे की रणनीति बताई। वहीं, यूपी गेट पर किसानों ने होलिका दहन, फूलों की होली से पहले 23 मार्च को शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत पर शहीद दिवस मनाने की योजना तैयार की है। इसके लिए एनएच -9 पर राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में बैनर लगाया गया है।
विज्ञापन

किसान आंदोलन में मंच का संचालन कर रहे चौ.ओमपाल मलिक ने बताया कि गाजीपुर किसान कमेटी के आह्वान पर रोजाना एक-एक गांव से किसान यूपी गेट आएंगे। इसी क्रम में मुरादनगर के गांव चितोड़ा से करीब 400 किसान दोपहर 12 बजे पहुंचे। यूपी गेट पर 40 से अधिक ट्रैक्टरों में किसान अगले 24 घंटे के लिए पहुंचे। जहां किसान मुखिया सोनपाल, जितेंद्र, भीम सिंह, जगत सिंह, सुंदरपाल, राजवीर, सतीश, समरजीत, मांगे, पिंटू, जुगेंद्र, आदि ने किसानों को संबोधित किया। चौ. ओमपाल मलिक के मुताबिक, सुबह आठ बजे से जिन किसानों का अनशन शुरू हुआ। उनमें राजेंद्र सिंह राठी, जगबीर सिंह, सोराज सिंह, होशियार सिंह, पप्पू, पवन राठी, मुकेश दहिया, जसवंत सिंह,जंग सिंह, नरेंद्र सिंह पंवार, धर्मवीर राठी, महिपाल सिंह, बिट्टू जंगेठी और सतवीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मनाएंगे फूलों की होली
आंदोलन स्थल पर किसानों ने होलिका भी रख दी। इसमें किसानों ने उपले और लकड़ी के अलावा अन्य पूजा का सामान भी रखा है। इसके बराबर में राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा गाजीपुर की तरफ बैनर भी लगाया गया है। जिस पर किसानों ने शहीदी दिवस और होली से लेकर दिसंबर तक के कार्यक्रम को साझा किया है। बैनर पर लिखे कार्यक्रम के तहत 23 मार्च को शहीदी दिवस मनाएंगे, 29 मार्च को किसान फूलों की होली खेलेंगे। इसके बाद 13 अप्रैल को वैशाखी, 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती, 21 अप्रैल को रामनवमी, 13 को ईद-उल-फितर, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 21 अगस्त को ओणम व 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed