फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

अस्पतालों में आज से लगवाएं कोरोना की वैक्सीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
ghaziabad news
अस्पतालों में आज से लगवाएं कोरोना की वैक्सीन
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना से बचाव के लिए तीसरे चरण का टीकाकरण आठ सरकारी एवं 26 निजी अस्पतालों में सोमवार से शुरू हो रहा है। प्राइवेट अस्पतालों में टीकाकरण कराने वालों को 250 रुपये प्रति टीका भुगतान करना होगा, जबकि सरकारी अस्पताल में यह निशुल्क लगेगा। सरकारी अस्पताल में सिर्फ फ्रंटलाइन वर्कर एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों का ही टीकाकरण होगा, जबकि प्राइवेट में 60 वर्ष से अधिक बुजुर्ग और 45 वर्ष से अधिक किसी भी बीमार को टीका लगाया जाएगा। उम्र का निर्धारण एक जनवरी 2022 से किया जाएगा। नई गाइडलाइन के अनुसार सभी सरकारी अस्पतालों और आयुष्मान योजना में शामिल प्राइवेट अस्पतालों में टीकाकरण किया जाएगा।
टीकाकरण कराने से पहले पंजीकरण के लिए 60 साल या उससे अधिक उम्र वाले व बीमार लोगों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाना होगा। पंजीकरण के लिए पूरी जानकारी कोविन पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। आयुष्मान योजना से जुड़े सभी 26 निजी अस्पतालों ने टीकाकरण कराने की अनुमति स्वास्थ्य विभाग को दी है। शासन ने नई गाइडलाइन में निर्देश दिया था कि भुगतान कर टीकाकरण शुरू करने से पहले अस्पताल संचालकों की अनुमति ली जाए। स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान योजना में शामिल अस्पताल संचालकों के साथ रविवार को बैठक की थी, जिसमें सभी ने अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि सभी अस्पतालों ने टीकाकरण के लिए सहमति दी है। इसके बाद प्रति अस्पताल एक टीकाकरण प्रबंधक नियुक्त किया गया है। प्रबंधक टीकाकरण से संबंधित सभी कार्यों के लिए जिम्मेदार होगा। उन्होंने बताया कि प्राइवेट अस्पतालों को टीकाकरण के लिए पहले भुगतान करना होगा। सरकार की ओर से प्राइवेट अस्पतालों को प्रति टीका 150 रुपये में दिया जाएगा। अस्पताल अधिकतम 250 रुपये प्रति वैक्सीन चार्ज करेंगे। 100 रुपये उनके प्रबंधन और व्यवस्थाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले के मुख्य वैक्सीन स्टोर में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध हैं। सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन पहुंचा दी गई हैं। प्राइवेट अस्पतालों की ओर से भुगतान की रसीद दिखाने पर उन्हें वैक्सीन पहुंचा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमए ने दिया सहयोग का भरोसा
आईएमए ने जिले के सभी प्राइवेट अस्पतालों और नर्सिंग होम को टीकाकरण में पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया है। आईएमए अध्यक्ष डॉ. आशीष अग्रवाल ने कहा कि आईएमए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को हर तरह का सहयोग कर रहा है। टीकाकरण के लिए आयुष्मान योजना में शामिल अस्पतालों को शासन की गाइडलाइन जारी होने के बाद हर तरह से सहयोग करने के लिए कहा गया है।

इन सरकारी अस्पतालों में निशुल्क टीकाकरण
जिला एमएमजी अस्पताल, संयुक्त अस्पताल संजय नगर, जिला महिला अस्पताल, सीएचसी डासना, लोनी, मोदीनगर व मुरादनगर
सीएचसी।
इन निजी अस्पतालों में 250 रुपये में लगेगा टीका
आईटीएस सूर्या अस्पताल, सुदर्शन मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल, गुप्ता हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर, शिवेन मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल, नागर अस्पताल लोहिया नगर, सेंट जोसफ हॉस्पिटल मरियम नगर, यशोदा अस्पताल नेहरूनगर, मानव अस्पताल कविनगर, गणेश अस्पताल नेहरू नगर, यशोदा अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर संजय नगर, चौधरी मल्टीस्पेशिलिटी अस्पताल, पन्नालाल-श्यामलाल अस्पताल अंबेडकर रोड, क्लियरमेडी अस्पताल, दृष्टि आई एंड ईएनटी केयर, जीवन अस्पताल एंड स्टोन सेंटर, मैक्सवेल मल्टीस्पेशिलिटी, शकुंतला देवी अस्पताल, श्रेया मल्टीस्पेशिलिटी अस्पताल, अटलांटा मेडी वर्ल्ड मल्टीस्पेशिलिटी अस्पताल, शिवम अस्पताल, एपेक्स हेल्थकेयर एंड रिसर्च सेंटर, अमीकेयर हॉस्पिटल, कृष्णा अस्पताल एंड ट्रॉमा सेंटर, लॉयन आई अस्पताल, जियो अस्पताल, मीनाक्षी अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed