फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

केंद्र की नीतियों के विरोध में वाम संगठनों ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
कलक्ट्रेट पर धरना देते वाम संगठन के लोग। - फोटो : GHAZIABAD City
केंद्र की नीतियों के विरोध में वाम संगठनों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

गाजियाबाद। कृषि कानून व श्रम कोड को लेकर शुक्रवार को सीपीआई-एम (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-मार्क्सवादी) की ओर से कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
धरने को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता पार्टी के दिल्ली राज्य सचिव कामरेड केएम तिवारी ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। लोग लगातार परेशान हैं। किसान और मजदूर सड़क पर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। सरकार कृषि कानूनों व श्रम कोड बिल को वापस ले। वीके सिंह ने बताया कि बढ़ती महंगाई पर रोक, राशन वितरण प्रणाली को मजबूत करने और नए राशन कार्ड के लिए मोहल्लों में कैंप लगवाने, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की मूल्य वृद्धि वापस लेने। बेरोजगारों को रोजगार देने और जब तक बेरोजगार हैं तब तक पांच हजार रुपये भत्ता देने। लॉकडाउन में हुए नुकसान की भरपाई के लिए छह माह तक 75 सौ रुपये हर परिवार को देने, किसान विरोधी तीनों कृषि कानून रद्द करने आदि की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, हमने जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव बृजेश सिंह ने की। इस मौके पर लोकल कमेटी साहिबाबाद सचिव ईश्वर सिंह त्यागी, शहर लोकल कमेटी सचिव दिनेश मिश्रा, महिला समिति सचिव नीरू सेंगर, अध्यक्ष रुकना, लोनी कमेटी प्रभारी जाबिर कुरैशी, सीआईटीयू जिलाध्यक्ष जीएस तिवारी, हीरालाल, जेपी शुक्ला, तेजपाल यादव, नर्गिस बेगम, रविंद्र कुमार, गीता देवी, आयशा, राजवीर सिंह, सुशील शर्मा, मुन्नाराम, राकेश रोबिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed