फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

आंदोलन से जोड़ेंगे 40 लाख ट्रैक्टर और गाड़ियां : राकेश टिकैत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
राकेश टिकैत को वाराणसी से लाया गंगाजल भेंट करता युवक। - फोटो : GHAZIABAD City
आंदोलन से जोड़ेंगे 40 लाख ट्रैक्टर और गाड़ियां : राकेश टिकैत
विज्ञापन

साहिबाबाद। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बुधवार को एक बार फिर आंदोलन से ट्रैक्टरों को जोड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन से 40 लाख ट्रैक्टर व गाड़ियां जोड़ी जाएंगी। संसद की तरफ किस दिन जाना है इसके बारे में कॉल करके बताया जाएगा अभी इसकी तारीख तय नहीं है। वहीं, बुधवार को यूपी गेट पर गाजीपुर किसान आंदोलन कमेटी ने किसान दमन विरोधी दिवस को सफल बताया। उधर, बनारस से राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता हेमंत यादव भी गंगाजल लेकर यूपी गेट पहुंचे।

गाजीपुर किसान आंदोलन कमेटी के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि आंदोलन में जगह-जगह से लोग गंगाजल लेकर आ रहे हैं और अपना समर्थन दे रहे हैं। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता हेमंत यादव भी बनारस से गंगा जल लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बुधवार को देशभर में जगह-जगह पर किसान दमन विरोधी दिवस मनाया गया जो सफल रहा। इसमें किसान तहसील व जिला मुख्यालयों पर अधिकारियों को ज्ञापन देने पहुंचे। यूपी गेट पर रोजाना की तरह 11 किसान अनशन पर बैठे। इस दौरान उन्होंने सरकार से मांग की कि जेलों में बंद निर्दोष किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों को खारिज कर सभी को बिना शर्त रिहा किया जाए। किसान समर्थक व संगठनों के खिलाफ दर्ज मामले भी खारिज किए जाएं। दिल्ली पुलिस, एनआईए और अन्य एजेंसियों द्वारा किसानों को भेजी जा रही नोटिस की प्रक्रिया भी रोकी जाए, साथ ही पहले के भेजे गए नोटिस को रद्द कर दिया जाए। जगतार सिंह बाजवा ने बॉर्डर पर आम आदमी को परेशान करने के लिए बंद किए रास्तों को खोलने की भी मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed