{"_id":"602ec5ab8ebc3ee9296fb13f","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd21394367","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन के पिता से लूटा रुपयों से भरा बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन के पिता से लूटा रुपयों से भरा बैग
विज्ञापन
Loot_new
दुल्हन के पिता से लूटा रुपयों से भरा बैग
साहिबाबाद। टीलामोड़ थाना क्षेत्र के शालीमार सिटी के पास बैंक्वेट हॉल में बरात का स्वागत करने पहुंचे दुल्हन के एयरफोर्स कर्मी पिता से रुपयों से भरा बैग लूट लिया गया। वारदात बाइक सवार दो बदमाशों ने की। पीड़ित काफी दूर तक आरोपी के पीछे भागे, लेकिन भाग गए। बैग में डेढ़ लाख रुपये, तीन तोले सोने के दो कंगन थे। टीलामोड़ थाने में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
राजेंद्रनगर सेक्टर तीन में ओमप्रकाश सिंह परिवार के साथ रहते हैं। वह एयरफोर्स में हैं। हाल में उनकी तैनाती पालम हवाईअड्डे पर है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की शादी 16 फरवरी को थी। उन्होंने टीलामोड़ थाना क्षेत्र में शालीमार सिटी के पास ग्रांड आर्शीवाद बैंक्वेट हॉल बुक किया था। रात करीब साढ़े बारह बजे बरात का स्वागत करने के लिए वह गेट पर पहुंचे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे रुपयों से भरा बैग लूट लिया और भाग गए। ओमप्रकाश शोर मचाते हुए उनके पीछे भागे, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। पीड़ित ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। ओमप्रकाश ने टीलामोड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ रणसिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
रेकी कर की गई वारदात
ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि बैंक्वेट हॉल के आसपास के अधिकांश सीसीटीवी खराब हैं। उन्होंने शादी समारोह में चल रहे ड्रोन कैमरे की फुटेज देखी तो उससे पता चला है कि दो बाइक सवार चार संदिग्ध काफी देर से बैक्वेट हॉल के आसपास रेकी कर रहे हैं। आरोपियों की उम्र 30 साल के आसपास होगी। आरोपियों ने चेहरा ढका हुआ नहीं था और पैंट, शर्ट व जींस पहने थे।