फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या, पत्थर से सिर कुचला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
निवाड़ी में पत्नी की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या। - फोटो : SHAHIBABAD
चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या, पत्थर से सिर कुचला
विज्ञापन

मोदीनगर। निवाड़ी थानांतर्गत कस्बा पतला निवासी मनोज चौधरी ने बुधवार शाम अपनी पत्नी कोमल (38) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी फिर पत्थर से सिर भी कुचल दिया। वह मोदीनगर से दवाई दिलाने के बहाने पत्नी को स्कूटी पर लेकर गया और लौटते वक्त जंगल में हत्याकांड को अंजाम दे डाला। हत्यारोपी मौके पर स्कूटी छोड़कर घर पहुंचा और वहां मोबाइल रखकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर चाकू और खून से सना हुआ पत्थर मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कस्बा पतला निवासी मनोज चौधरी किसान है। वर्ष 2002 में उसकी शादी नूरपुर निवासी कोमल (38) के साथ हुई थी। मनोज के एक पुत्री तथा एक पुत्र है। बताया गया कि कोमल को किसी पशु ने टक्कर मारकर चोटिल कर दिया था। मनोज बुधवार शाम उपचार कराने के लिए उसे चिकित्सक के पास ले गया। लौटते समय मनोज ने खेत देखने के बहाने स्कूटी कुसैड़ी के जंगल की तरफ मोड़ दी। कुछ देर फसल आदि देखने के बाद मनोज ईख के खेत में गया और चाकू से कोमल पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया। पुलिस को मौके से स्कूटी, चाकू तथा दवाएं आदि मिली हैं। मृतका के भाई हरीश ने उसके पति मनोज सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद ने उजाड़ दिया घर
बताया गया कि मनोज के मुकाबले कोमल अधिक पढ़ी लिखी थी। मनोज के दो बच्चे हैं। बेटी प्रियांशी (16) तथा पुत्र विपुल (11) है। कोमल के भाई हरीश ने आरोप लगाया कि मनोज आए दिन उसकी बहन को परेशान करता था। जिस कारण दोनों में अनबन रहती थी। विवाद बढ़ने पर कोमल कुछ दिन पहले अपने मायके चली गई। बताया गया कि दो माह पूर्व ही माफीनामे के बाद कोमल वापस ससुराल आई थी। भाई ने आरोप लगाया कि मनोज साजिश के तहत ही कोमल को पतला लाया था और बुधवार को उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजनाबद्ध तरीके से दिया हत्याकांड को अंजाम
मनोज ने योजनाबद्ध तरीके से हत्याकांड को अंजाम दिया। उसने पहले ही पूरी प्लानिंग कर रखी थी।। कुसैड़ी के जंगल की तरफ मुड़ने के बाद मनोज एक खेत में गया और वहां से चाकू निकालकर लाया। उसी चाकू से पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद पत्थर से उसका सिर कुचला।
अवैध संबंधों की बात आ रही सामने
हत्याकांड के पीछे अवैध संबंधों की बात भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस बात को लेकर पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। कई बार मारपीट और सार्वजनिक रूप से झगड़ा भी हुआ। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हत्या का कारण क्या है, इस संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस से बचने को मोबाइल घर पर रखा
मनोज ने पुलिस से बचने के लिए मौके पर स्कूटी छोड़ी और फिर घर जाकर मोबाइल रख दिया। ताकि पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस न कर सके। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा का कहना है कि मौके से स्कूटी के अलावा चाकू और पत्थर दोनों मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि हत्या किस चीज से की गई है। हत्या के पीछे अभी तक पारिवारिक विवाद सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed