फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Muradnagar news: contractor Ajay Tyagi three firms blacklisted

अजय त्यागी की तीनों फर्म ब्लैक लिस्ट, निगम ने छीना करोडो़ं का काम, होगा थर्ड पार्टी ऑडिट

Fri, 08 Jan 2021 06:16 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Fri, 08 Jan 2021 06:16 AM IST
विज्ञापन
Muradnagar news: contractor Ajay Tyagi three firms blacklisted
अजय त्यागी... - फोटो : अमर उजाला

मुरादनगर श्मशान घाट कांड के आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी के खिलाफ नगर निगम ने भी बड़ी कार्रवाई की है। बृहस्पतिवार को नगर निगम ने अजय की दो और फर्मों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। इससे पहले बुधवार को भी एक फर्म को ब्लैक लिस्ट किया गया था। नगर निगम ने इन तीनों फर्मों से 10.77 करोड़ के 33 निर्माण कार्य छीन लिए हैं।

विज्ञापन


अजय त्यागी की फर्म कृष्णा इंटरप्राइजेज को नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बुधवार को ही ब्लैक लिस्ट कर दिया था। इस फर्म के पास 64 लाख के 06 निर्माण कार्य थे। बृहस्पतिवार को चीफ इंजीनियर की रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने अजय की दो अन्य फर्म मैसर्स अजय त्यागी कांट्रेक्टर और माही कंस्ट्रक्शंस एंड बिल्डर्स को भी ब्लैक लिस्ट कर दिया है।
विज्ञापन


अजय त्यागी कांट्रेक्टर नाम की फर्म के पास 4.92 करोड़ के 13 निर्माण कार्य और माही कंस्ट्रक्शंस एंड बिल्डर्स नाम की फर्म पर 5.21 करोड़ के 14 निर्माण कार्य थे। इसी फर्म ने गढ़ी सिकरोड में उस विवादित नाले का निर्माण भी किया है, जिसकी गुणवत्ता और डिजाइन पर आरोप लग रहे हैं। नगर निगम ने अब सभी 33 काम इन तीनों फर्म से छीन लिए गए हैं। ठेकेदार अजय त्यागी को नगर निगम की ओर से बड़ा झटका मिला है। नगर निगम ने इन फर्मों के सभी भुगतान भी रोक दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय की फर्माें के पांच साल के कार्यों का होगा थर्ड पार्टी ऑडिट
गाजियाबाद। मुरादनगर श्मशान घाट हादसे के बाद नगर निगम क्षेत्र में अजय त्यागी की फर्मों से कराए गए निर्माण कार्य भी संदेह के घेरे में आ गए हैं। नगर निगम अब इसकी फर्म से पांच साल में कराए गए सभी निर्माण कार्यों का थर्ड पार्टी ऑडिट कराएगा। इन फर्मों की 2015 से 2020 तक की कुंडली को खंगाली जाएगी।

प्रदेश भर में ठेके नहीं ले सकेंगी तीनों फर्म
नगर निगम की ओर से अजय त्यागी की फर्मों को ब्लैक लिस्ट किए जाने के बाद इसकी सूचना शासन को भी भेजी जाएगी। इसके बाद यह फर्म किसी भी नगर निगम, नगर पालिका या प्रदेश के किसी अन्य सरकारी विभाग में ठेके नहीं ले पाएंगी।


निर्माण कार्यों में कमियां और टेंडर की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर अजय त्यागी की तीनों फर्मों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। अब यह फर्म आवंटित किए गए 33 कार्यों को नहीं करेंगी। इन कार्यों को न्यूनतम दरों में दूसरे नंबर पर रहने वाली फर्मों से कराए जाने पर विचार किया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में चल रहे सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की निरंतर मॉनीटरिंग के लिए निर्माण विभाग के सभी इंजीनियरों को निर्देश दिए गए हैं।
- महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed