फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

मृतकों के परिजनों को मिला मुआवजा, चेयरमैन के खिलाफ उठी आवाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
पीड़ितों को मुआवजा देने पहुंचे सांसद वीके सिंह व अधिकारी। - फोटो : SHAHIBABAD
मृतकों के परिजनों को मिला मुआवजा, चेयरमैन के खिलाफ उठी आवाज
विज्ञापन

गाजियाबाद। मुरादनगर के बंबा रोड स्थित श्मशान घाट हादसे में मृत लोगों के परिजनों को बुधवार को स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, डीएम अजय शंकर पांडे और विधायक अजीत पाल त्यागी ने मुआवजे के चेक सौंपे। मंत्री और अधिकारियों ने परिजनों का हाल जाना और उनकी हर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। कहा कि हम लोग आपके बीच में रहेंगे। कभी भी कोई दिक्कत होने पर आप हमारे पास आ सकते हैं। हम आपके बीच में आते रहेेंगे। कई जगह परिजनों ने विरोध करते हुए नगर पालिका चेयरमैन विकास तेवतिया को दोषी बताया और सजा दिलाने की मांग की।

बुधवार को केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद जनरल वीके सिंह, विधायक अजीत पाल त्यागी, डीएम अजय शंकर पांडेय बुधवार दोपहर गंगा विहार कॉलोनी में श्मशान घाट हादसे में जान गंवाने वाले रॉबिन, प्रमोद और नितिन के घर पहुंचे। उन्होंने सीएम द्वारा घोषित मुआवजे के 10-10 लाख रुपये के चेक पीड़ित परिवारों को दिये। चेक लेते समय रॉबिन की मां रजनी और नाना ने कहा कि साहब चेक वापस ले लो, लेकिन हादसे के दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिये। सांसद ने पीड़ित परिवार को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया । वहीं, लोगों ने सांसद को रोक कर पूछा कि चेयरमैन के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई। इसके बाद वह पत्रकार मुकेश सोनी के घर पहुंचे और उनकी बेटी प्रिया को मुआवजे का चेक दिया। प्रिया सोनी ने कहा कि हादसे के सभी दोषियों को पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिये। इसके बाद वह संगम विहार कॉलोनी पहुंचे और मृतक जोगेंद्र, ओमकार, नीरज, सुनीता, मुरादग्राम पुर्सी में नेपाल सिंह, राजीव, आयुध निर्माणी परिसर में सुनील के परिजनों को मुआवजे के चेक दिये। चेक देने के दौरान, मंत्री, विधायक और जिलाधिकारी ने मृतकों की परिजनों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि हम लोग आपके बीच रहते हैं। आपको किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। कोई भी समस्या को आप हमें कॉल कर सकते हैं, हमारे पास आ सकते हैं। अगर, आप हमारे पास नहीं भी आओगे तो हम लोग आपके पास आएंगे। उधर, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन विकास तेवतिया दो दिन पूर्व प्रेसवार्ता कर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed