{"_id":"5f9c641f8ebc3e7502493c6d","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd20796995","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 2094 मतदाताओं की सूची का प्रकाशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 2094 मतदाताओं की सूची का प्रकाशन
विज्ञापन
2 नवंबर को सप्लीमेंट्री मतदाता सूची की जाएगी जारी
गाजियाबाद। बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 2094 मतदाताओं की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। दो नवंबर को सप्लीमेंट्री मतदाता सूची जारी की जाएगी। यह जानकारी चुनाव अधिकारी सुनील दत्त त्यागी ने दी।
उन्होंने बताया कि सात नवंबर को बार एसोसिएशन का चुनाव होगा। चुनाव के लिए 2094 मतदाताओं की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। दो नवंबर को सप्लीमेंट्री मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर चुनाव संपन्न कराने के लिए 31 अक्तूबर को चुनाव में उतरे प्रत्याशियों को नामांकन पत्र वितरित किए जाएंगे। दो और तीन नवंबर को विभिन्न पदों के प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र बार सभागार स्थित चुनाव अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।