फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

अधिवक्ता के नाम से भेजे फर्जी लीगल नोटिस, स्टील कारोबारी समेत दो पर केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
अधिवक्ता के नाम से भेजे फर्जी लीगल नोटिस, स्टील कारोबारी समेत दो पर केस
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र में अधिवक्ता के नाम से फर्जी लीगल नोटिस भेजने का मामला सामने आया है। इंदरगढ़ी निवासी अधिवक्ता नरेंद्र कुमार सिंह ने आरोपियों पर उनकी फर्जी मुहर व फर्जी हस्ताक्षर करने का भी आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने स्टील कारोबारी समेत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

मसूरी थानाक्षेत्र के गांव इंदरगढ़ी निवासी नरेंद्र कुमार सिंह पेशे से अधिवक्ता हैं और सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। उनका कहना है कि राजनगर सेक्टर-10 में रहने वाले अजय कुमार गर्ग की कविनगर थानाक्षेत्र में बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में तीन स्टील फैक्टरी हैं। एक फैक्टरी में वह और उनकी पत्नी पार्टनर हैं, दूसरी के प्रोपराइटर वह खुद हैं, जबकि तीसरी फैक्टरी उनका बेटा साझेदारी में चलाता है। आरोप है कि अजय कुमार गर्ग ने लोहा मंडी की एक फर्म के प्रोपराइटर जितेंद्र सोनिक के साथ मिलकर वित्तीय लेन-देन के लिए उनकी बिना जानकारी के लिए उनके नाम का लेटर हेड इस्तेमाल किया। एडवोकेट नरेंद्र सिंह का कहना है कि अजय कुमार और जितेंद्र सोनिक ने उनके लेटरहेड, स्टांप का इस्तेमाल किया साथ ही उनके फर्जी हस्ताक्षर कर धन वसूली के लिए लीगल नोटिस भेजे। इन दोनों के द्वारा फर्जी लीगल नोटिस स्पीड पोस्ट द्वारा भेजे गए थे। वापस उनके पास रिप्लाई आने पर उन्हें फर्जीवाड़े का पता चला। आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर कविनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed