फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, हंगामा
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र में पड़ोसी ने बहाने से दुकान में बुलाकर 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर दौड़े तो आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। पुलिस का कहना है कि जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
थानाक्षेत्र में रहने वाली 10 साल बच्ची गांव में ही स्कूल में पढ़ती है। बताया गया है कि छात्रा के घर के सामने रहने वाला एक विवाहित युवक मीट का कारोबार करता है। आरोप है कि छोटू ने बुधवार देरशाम बच्ची को मीट देने के बहाने दुकान में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे बच्ची के परिजनों और अन्य लोगों को देखकर आरोपी फरार हो गया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

परिजनों ने काटा हंगामा : बच्ची द्वारा आपबीती बताने पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। बच्ची ने बताया कि आरोपी उसके साथ पूर्व में भी छेड़छाड़ करता था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची जांच-पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed