{"_id":"5df7c7ca8ebc3e87984d3129","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd1903368102","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दर्जन ट्रेनें आज से 31 जनवरी तक निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दर्जन ट्रेनें आज से 31 जनवरी तक निरस्त
विज्ञापन
आज से डेढ़ माह के लिए 100 से अधिक ट्रेनें रद्द
गाजियाबाद। अगर आप अगले कुछ दिनों में ट्रेन में सफर की योजना बना रहे हैं, तो आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सर्दियों में घने कोहरे के चलते रेलवे ने 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक देशभर में 100 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन बंद करने का निर्णय लिया है। इनमें से कई ट्रेनों का संचालन पूरी तरह तो कुछ ट्रेनों को आंशिक तौर पर निरस्त किया गया है। इनमें गाजियाबाद जंक्शन से गुजरने वाली लगभग तीन दर्जन ट्रेनें भी बाधित रहेगी। ऐसे में गाजियाबाद के साथ-साथ नोएडा, साहिबाबाद, हापुड़, मेरठ आदि के यात्रियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे ने अधिकांश उन ट्रेनों के संचालन को बंद करने का निर्णय लिया है जो लंबी दूरी के रूटों पर चलती हैं और अक्सर उनका शेड्यूल गड़बड़ा जाता है। कोहरे के दिनों में इन ट्रेनों का शेड्यूल और ज्यादा बिगड़ जाने से 24-24 घंटे की देरी से चलती हैं। ऐसे में यात्रियों को ट्रेनों में ज्यादा समय बिताना पड़ता है। इसकी वजह से न सिर्फ यात्रियों को दिक्कतें होती हैं, बल्कि रेलवे को भी घाटा उठाना पड़ता है। ऐसे में इन ट्रेनों के संचालन को निरस्त कर दिया गया है। अब फरवरी माह में यह ट्रेनें पटरी पर लौटेंगी।
---
गाजियाबाद से गुजरने वाली यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त
आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस, आनंद विहार-सांतरागाछी एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल- हटिया एक्सप्रेस, अमृतसर-जय नगर शहीद एक्सप्रेस, आनंद विहार-लखनऊ जंक्शन डबल डेकर एक्सप्रेस, आनंद विहार-सियालदाह एक्सप्रेस, दिल्ली-आजमगढ़ कैफियत एक्सप्रेस, नई दिल्ली-राजेंद्र नगर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल जंक्शन सत्याग्रह एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस, आनंद विहार-दानापुर जन साधारण, कामाख्या-आनंद विहार एनई एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस, आनंद विहार - गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस।