फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad News : Fire in a factory of medical equipment in Sahibabad

दिल्ली-एनसीआर : पीपीई किट-मास्क बनाने वाली फैक्टरी में आग, 14 झुलसे

Fri, 12 Mar 2021 12:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 12 Mar 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad News : Fire in a factory of medical equipment in Sahibabad
फैक्टरी में आग... - फोटो : ani

लिंक रोड थाना अंतर्गत साइट फोर स्थित पीपीई किट, मास्क और मेडिकल उपकरण बनाने की फैक्टरी में बृहस्पतिवार रात धमाके के साथ भीषण आग लग गई। इस दौरान फैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारी आग में फंस गए। सूचना पर पहुंची एक दर्जन फायर बिग्रेड के कर्मियों ने आग बुझाने के साथ राहत कार्य शुरू किया। तब तक फैक्टरी मालिक समेत 14 लोग झुलस चुके थे। घायलों को यशोदा और मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का काम जारी था। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात दो मंजिला फैक्टरी में कई कर्मचारी काम कर रहे थे। रात करीब पौने नौ बजे अचानक से धमाके की आवाज आई। इसके बाद आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फैक्टरी के अंदर आग तेजी से फैल गई। चीख चिल्लाहट की आवाज आने लगी। आवाज सुनकर आसपास के फैक्टरी के लोग वहां पहुंचे और पुलिस व दमकल को सूचना दी गई। सूचना के करीब आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची और दमकलों का आना शुरू हो गया। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के साथ राहत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन


सिविल डिफेंस के लोग भी आ गए। पता चला कि फैक्टरी के बेसमेंट समेत दो मंजिल में आग फैल चुकी है और करीब 14 लोग फंसे हुए हैं। दमकल की एक दर्जन गाड़ियां आग को बाहर और अंदर से बुझाने लगी। दमकलकर्मी कड़ी मशक्कत से फैक्टरी के अंदर घुसे और 14 लोगों को किसी तरह फैक्टरी से बाहर निकाला। आग में फंसने के दौरान मालिक समेत 14 लोग झुलस गए। इनमें से एंबुलेंस से नौ घायलों को कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल और पांच घायलों को वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब सवा 11 बजे एसएसपी कलानिधि नैथानी मौके पर पहुंचे। इससे पहले एडीएम सिटी और एसपी सिटी सेकेंड पहुंच चुके थे। फैक्टरी के अंदर किसी के फंसे होने की आशंका में दमकलकर्मियों का तलाशी अभियान जारी था।
देर रात सभी को दिल्ली सफदरजंग किया रेफर

साहिबाबाद। यशोदा अस्पताल और मैक्स अस्पताल में भर्ती सभी झुलसे लोगों को देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। यशोदा अस्पताल से सद्दाम (20), सैफुल (18), राशिद अली (24), सुशील (20), जावेद (26), अरविंद तिवारी (38), रफीबुल, विवेक और मैक्स अस्पताल से पांच मरीजों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया गया कि फैक्टरी मालिक कुणाल दहल निवासी दिल्ली भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं।


उन्हें भी मैक्स में भर्ती कराया गया था, जहां से देर रात दिल्ली रेफर किया गया है। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता झुलसे मरीजों को देखने सफदरजंग अस्पताल गए हैं। कौशांबी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि यशोदा अस्पताल से आठ मरीजों को दिल्ली रेफर किया गया है। इन सबकी हालत गंभीर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed