फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad News 12 year old daughter of professor was shown knife by youths in the lift

Ghaziabad: प्रोफेसर की 12 साल बेटी को लिफ्ट में युवकों ने दिखाया चाकू, डरी सहमी बच्ची ने मां को सुनाई आपबीती

Tue, 09 May 2023 11:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 09 May 2023 11:54 AM IST
सार

फुटेज में छात्रा लिफ्ट से ग्राउंड फ्लोर से छठी मंजिल पर फ्लैट पर जा रही है, तभी दो लड़के आए और जिसमें से एक के हाथ में चाकू नजर आ रहा है। युवक ने छात्रा को चाकू दिखाया तो छात्र कोने में जाकर खड़ी हो गई।

विज्ञापन
Ghaziabad News 12 year old daughter of professor was shown knife by youths in the lift
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गाजियाबाद के कवि नगर क्षेत्र के महागुनपुरम सोसायटी की लिफ्ट में दो युवकों के आठवीं की छात्रा को चाकू दिखाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना सात मई की बताई जा रही है। 

विज्ञापन


फुटेज में छात्रा लिफ्ट से ग्राउंड फ्लोर से छठी मंजिल पर फ्लैट पर जा रही है, तभी दो लड़के आए और जिसमें से एक के हाथ में चाकू नजर आ रहा है। युवक ने छात्रा को चाकू दिखाया तो छात्र कोने में जाकर खड़ी हो गई। लिफ्ट से जब युवक उतरे तो छात्रा भी उनके पीछे गई लेकिन वह वापस लिफ्ट में आ गई। घर पहुंचने पर छात्रा ने अभिभावकों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर दोनों युवकों का चालान कर दिया। इनमें से एक युवक अमन इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक का छात्र है जबकि उसका साथी शारिक खुद को गृह मंत्रालय में कार्यरत बताता है। दोनों उसी सोसायटी में किराए के फ्लैट में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed