फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad market

बाजारों में बड़ी हलचल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad market
बाजारों में बढ़ी हलचल, प्रशासन के निर्देश के बाद खुलेंगे बाजार - 2 महीने बाद साफ- सफाई से होगी शुरुआत - बाजारों के खुलने से पहले सैनिटाइज्ड कराने की मांग - व्यापारियों ने कहा, रखेंगे सुरक्षा का ख्याल - मास्क और ग्लव्स होगा अनिवार्य माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन के करीब 2 महीने बाद बाजारों के खुलने को लेकर बाजारों में हलचल रही। प्रदेश से गाइडलाइन आने के बाद कुछ बाजारों में दुकानें खोलने के लिए विक्रेता पहुंचे लेकिन जिले से गाइडलाइन न आने पर पुलिस ने दुकानों को बंद कराया। मंगलवार को नयागंज में प्रमुख व्यापारी संगठनों की बैठक भी हुई। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल के कार्यालय पर हुई बैठक में लगभग 2 महीने से व्यापारियों के बंद प्रतिष्ठानों को खोले जाने के संदर्भ में चिंतन हुआ और जल्दी से जल्दी जनपद गाजियाबाद के प्रशासनिक अधिकारियों से प्रतिष्ठान खोले जाने के संदर्भ में चर्चा की गई। इसके अलावा लोहामंडी में भी सभी प्रमुख व्यापार मंडल की बैठक की गई। बैठक में भविष्य में गाजियाबाद के सभी व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सभी व्यापार मंडल ने एकत्र होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इसमें यह भी तय हुआ कि सभी व्यापारियों को जागरूक करने का कि मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर का उपयोग कराने का संकल्प लिया। इस मौके पर गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष डॉ अतुल जैन, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री तिलक राज अरोड़ा, महानगर अध्यक्ष उदित मोहन गर्ग, संजय गोयल, सुभष गुप्ता, संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिला चेयरमैन पंडित अशोक भारतीय, राकेश शर्मा, प्रीतम लाल, राजेश बंसल, दीपक गर्ग आदि मौजूद रहे। --- दिन भर रही हलचल: बाजार खुलने की हलचल दिन भर रही। प्रशासन के निर्देशों को लेकर व्यापारी दिन भर एक दूसरे को फोन करते रहे। गाजियाबाद में घंटाघर, रमतेराम रोड, बजरिया, चौपला, नवयुग मार्केट, दिल्ली गेट, डासना गेट, मालीवाड़ा, तुराबनगर, अम्बेडकर रोड, गांधीनगर सहित प्रमुख बाजार लॉकडाउन शुरू होने के 2 दिन पहले से बंद हैं। --- बाजार में बरतें सावधानी: - बहुत जरूरी होने पर ही बाजार जाएं - बच्चों को बाजार न लेकर जाएं - बुजुर्ग बाजार जाने से परहेज करें - मास्क, ग्लव्स का प्रयोग अवश्य करें - पॉकेट सैनिटाइजर साथ में रखें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। --- क्या कहते हैं व्यापारी: बाजारों को खोलने से पहले सैनिटाइज्ड कराने की मांग है। बाजार खुलने पर शुरुआती दिन साफ सफाई में निकलेंगे। दुकान में 5 लोगों की अनुमति है, इस सहित सभी नियमों का पालन करना होगा। - उदित मोहन गर्ग, अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल --- प्रदेश से जारी गाइडलाइन के अलावा जिला प्रशासन के नियमों और निर्देशों का पालन किया जाएगा। सभी दुकानदारों से अपील है कि बाजार खुलने पर मास्क, ग्लव्स, सैनिटाइजर सहित अन्य उपायों के साथ काम करें। - डॉ अतुल जैन, अध्यक्ष गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed