{"_id":"63cb619d732ada44ba382081","slug":"ghaziabad-man-making-reel-on-bike-drinking-beer-thirty-one-thousand-challan-and-arrested-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बन गई फिल्म': रील बनाने के लिए बाइक चलाते-चलाते पी रहा था बीयर, कटा 31 हजार का चालान और पहुंचा हवालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बन गई फिल्म': रील बनाने के लिए बाइक चलाते-चलाते पी रहा था बीयर, कटा 31 हजार का चालान और पहुंचा हवालात
Sat, 21 Jan 2023 10:45 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 21 Jan 2023 10:45 AM IST
सार
ट्रैफिक पुलिस ने आरोपी पर मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने, बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने, बिना प्रशासन की आज्ञा लिए स्पीड ट्रायल करने के लिए 31 हजार का चालान लगाया है।
विज्ञापन
रील बनाने के चक्कर में पहुंचा जेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद में एक शख्स को रील बनाने का शौक बहुत ही महंगा पड़ा और अब वह न सिर्फ पुलिस की गिरफ्त में है बल्कि उसे अपनी जेबें भी ढीली करनी होंगी। दरअसल बुलेट बाइक पर बैठकर बीयर पीते हुए रील बनाने का एक वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो मसूरी क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे का बताया जा रहा है। वीडियो में बाइक चलाते हुए बीयर पीते हुए एक युवक नजर आ रहा है जिसका वीडियो उसका ही कोई साथी शूट कर रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए ट्रैफिक पुलिस ने 31 हजार का चालान किया है।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने आरोपी पर मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने, बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने, बिना प्रशासन की आज्ञा लिए स्पीड ट्रायल करने के लिए 31 हजार का चालान लगाया है। इसके साथ ही मसूरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। जानकारी के अनुसार बाइक असालतपुर जाटव बस्ती निवासी अभिषेक कुमार नाम के व्यक्ति की है और बाइक चालक नूरपुर निवासी अनुज पुत्र सुरेंद्र कुमार है।
विज्ञापन