फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad man killed in money lure mouth neck hand legs tied with rope two accused arrested

गाजियाबाद: पीछे से हमला कर कपड़े से कसा मुंह और गला, उतारा मौत के घाट, वो हसरत नहीं हुई पूरी जिसके चलते रची साजिश

Fri, 13 Aug 2021 06:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 13 Aug 2021 06:16 PM IST
सार

मृतक की पहचान मेहराजुद्दीन उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह सात बजे मेहराजुद्दीन का शव एक खेत में मिला और उसके हाथ व पैर बंधे हुए थे।

विज्ञापन
ghaziabad man killed in money lure mouth neck hand legs tied with rope two accused arrested
गाजियाबाद के निवाड़ी में हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के निवाड़ी क्षेत्र में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बाद में उसका मुंह गला और हाथ पैर बांधकर वहीं छोड़ दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान मेहराजुद्दीन उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह सात बजे मेहराजुद्दीन का शव एक खेत में मिला और उसके हाथ व पैर बंधे हुए थे। साथ ही उसका मुंह व गला कपड़े से कसकर बंधे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना के सामने आने के कुछ ही घंटों के अंदर दो आरोपियों वासिद और इस्लाम उर्फ काल को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से मृतक और उसके नौकर का मोबाइल मिला है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पैसों के लालच में हत्या की वारदात को अंजाम दिया। बताया गया कि मृतक मेहराजुद्दीन ने पूर्व में जमीन का सौदा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहराजुद्दीन ने डेढ़ लाख रुपये बैंक से निकाले थे और इसकी जानकारी वासिद को थी। इन्हीं पैसों के लालच में आरोपियों ने मेरठ में योजना बनाई और रात ही वहां से फरीदनगर आए। वह खेतों में ही मेहराजुद्दीन की झोपड़ी के पास बने ट्यूबवेल में बैठ गए। वहीं पास में एक चारपाई पड़ी थी जिससे उन्होंने एक रस्सी खोल ली। 


जब उन लोगों ने मेहराजुद्दीन को खेतों की ओर आते देखा तो पीछे से उस पर हमला किया और कस कर चेहरा व गला कपड़े से बांधकर हत्या कर दी। उसके हाथ पैर को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद वह मेहराजुद्दीन की झोपड़ी पर गए और नौकर राजू का मुंह बांधने के साथ ही उसे चारपाई में बांध दिया। इसके बाद उन्होंने पूरी झोपड़ी तलाशी लेकिन उन्हें पैसा नहीं मिला। तब दोनों ने मेहराजुद्दीन और नौकर राजू के तीन मोबाइल लिए और फरार हो गए। आरोपियों को आज अदालत के सामने पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed