फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad man beaten by miscreants in suspicion of theft then tonsure his head police get complaint on twitter

Ghaziabad: चोरी के शक में युवक को जमकर पीटा, फिर ट्रीमिंग मशीन से कर दिया गंजा, ट्विटर पर की शिकायत

Tue, 07 Mar 2023 10:54 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 07 Mar 2023 10:54 AM IST
सार

एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो में आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
Ghaziabad man beaten by miscreants in suspicion of theft then tonsure his head police get complaint on twitter
एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र से युवक को लोगों द्वारा चोरी के शक में पकड़कर जमकर पीटने की खबर सामने आ रही है। आरोप है कि उसकी तबीयत बिगड़ने के बावजूद आरोपियों ने उसकी लगातार पिटाई की और ट्रीमिंग मशीन से उसका सिर मूंड कर गंजा कर दिया।
विज्ञापन


इस मामले में ट्विटर पर गाजियाबाद पुलिस को शिकायत की गई थी। टीला मोड़ थाना पुलिस ने तत्काल वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी सलमान, शाहरुख, अनिल, जयकिशन और वाजिद को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


घायल युवक का आरोप है कि आरोपियों ने एक विशेष धर्म को आहत करने के इरादे से यह गलत काम किया था। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो में आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed