{"_id":"571baf0e4f1c1b2e228b487e","slug":"ghaziabad-lucknow-will-be-better-than-the-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद को मिलेगी लखनऊ से भी बेहतर बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद को मिलेगी लखनऊ से भी बेहतर बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
बिजली परियोजना
- फोटो : अमर उजाला
इस बार गर्मियों में गाजियाबाद क्षेत्र को लखनऊ से भी अच्छी बिजली सप्लाई मिलेगी। पावर कारपोरेशन के समीक्षा रिकार्ड में राजस्व वसूली और यूनिट रेट दोनों में ही क्षेत्र पहले नंबर पर आया है। इससे गाजियाबाद सबसे ज्यादा सप्लाई पाने का हकदार बन गया।
विज्ञापन
समीक्षा में ज्यादा राजस्व वसूली और ज्यादा महंगी बिजली (प्रति यूनिट रेट) देने वाले क्षेत्रों को ज्यादा सप्लाई दी जाती है। पावर कारपोरेशन के एसई एसबी यादव ने बताया कि शनिवार को आई रिपोर्ट के अनुसार गाजियाबाद क्षेत्र ने वर्ष 15-16 में 41,000 करोड़ रुपये का राजस्व दिया।
विज्ञापन
यह प्रदेश में सबसे ज्यादा है। 300 करोड़ कम राजस्व के साथ लखनऊ दूसरे नंबर पर रहा। गाजियाबाद का राजस्व अपने खुद के पिछले साल के रिकार्ड से 682 करोड़ रुपया ज्यादा है।
विज्ञापन
अकेले मार्च माह में क्षेत्र ने 630 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया, यह पिछले साल के रिकार्ड से 100 करोड़ ज्यादा है। इसी तरह पिछले साल के प्रति यूनिट रेट 4.63 केसापेक्ष इस बार बिजली 5.33 रुपये यूनिट दी गई।
चीफ इंजीनियर अरविंद राजवेदी ने बताया कि एमडी ने पूरी टीम को बधाई दी है। इस बार गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर के ग्रामीण क्षेत्रों को भी अच्छी सप्लाई दी जाएगी।