{"_id":"6263a0e001e4174bb964fc7a","slug":"ghaziabad-loni-man-murdered-came-to-attend-wedding-police-probing-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: शादी में शामिल होने दिल्ली से आया था लोनी, चाकू से गोदकर दी दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: शादी में शामिल होने दिल्ली से आया था लोनी, चाकू से गोदकर दी दर्दनाक मौत
Sat, 23 Apr 2022 02:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 23 Apr 2022 02:13 PM IST
सार
पुलिस ने बताया है कि युवक सूरज लोनी में एक शादी में शामिल होने आया था लेकिन यहां पर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
लोनी में सूरज की हत्या (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की तिलक राम कॉलोनी में एक शादी में आए युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के कन्हैया मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय सूरज एक शादी में शामिल होने लोनी आया था। यहां उसे कुछ लोगों ने चाकू से गोद दिया। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी का कहना है कि सुबह करीब 3:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि सूरज यहां तिलक राम कॉलोनी में एक लड़के की शादी में शामिल हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पुलिस घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।