फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Loni BJP MLA nand kishor gurjar warns no meat shop or hotel open without permission tells 5 years roadmap of his work

विधायक बनते ही चेतावनी: नंदकिशोर गुर्जर बोले- बिना अनुमति लोनी में नहीं खुलेंगी मीट-मांस की दुकानें

Sat, 12 Mar 2022 01:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद (लोनी)
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद (लोनी) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 12 Mar 2022 01:11 PM IST
सार

विधायक ने चेतावनी के लहजे में कहा कि लोनी में तुरंत मांस की दुकानों को बंद कराया जाए। बिना अनुमति के मांस का होटल बंद हो। कोई भी ओयो होटल, नशे का कारोबार, कोई गलत काम नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
Ghaziabad Loni BJP MLA nand kishor gurjar warns no meat shop or hotel open without permission tells 5 years roadmap of his work
नंद किशोर गुर्जर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की। पार्टी की जीत में कई ऐसे विधायक रहे जो दोबारा अपनी सीट से चुनकर आए हैं, जिसमें लोनी के विधायक नंद किशोर गुर्जर भी हैं। वह अपने बयानों के लिए पिछले कार्यकाल में भी चर्चा में रहे थे और इस बार भी विधायक बनते ही उन्होंने विवादित बयान दे दिया है।

विज्ञापन


नंद किशोर गुर्जर चुनाव जीतने के बाद मीडिया से पहली बार मुखातिब हुए। यहां नंदकिशोर ने जनता का आभार व्यक्त किया कि उसने उन्हें जिता दिया। इसके साथ ही उन्होंने आने वाले पांच सालों में वह क्या करेंगे ये तो बताया ही साथ ही यह भी चेतावनी दे डाली कि लोनी में बिना अनुमति के एक भी मांस-मीट की दुकान या होटले नहीं खुलेंगे।

विज्ञापन

मांस की दुकानों को तुरंत बंद कराएं

विधायक ने चेतावनी के लहजे में कहा कि लोनी में तुरंत मांस की दुकानों को बंद कराया जाए। बिना अनुमति के मांस का होटल बंद हो। कोई भी ओयो होटल, नशे का कारोबार, कोई गलत काम नहीं होना चाहिए। लॉ एंड ऑडर ऐसा हो कि लोग गर्व करें। उन्होंने कहा कि जैसी कानून-व्यवस्था पिछले पांच साल में रही वैसी ही रहनी चाहिए। कुछ अधिकारी बदनाम करने का काम करते हैं, लेकिन वह सावधान हो जाएं। हम लोनी को लंदन बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल निकासी का पहला काम करेंगे : नंदकिशोर गुर्जर

नंदकिशोर गुर्जर ने विधायक बनने के बाद सबसे पहले जल निकासी पर काम करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए योजना बनाई है। जल्द जलभराव की समस्या दूर होगी। 


विधायक ने बताया कि जलनिकासी के बाद लोनी की बहन बेटियों को लिए डिग्री कॉलेज का निर्माण शुरू कराया है। यह काम जल्द पूरा कराएंगे। लोनी में आईटीआई को जल्द शुरू कराएंगे। जाम की समस्या को खत्म करने के लिए बाईपास बनाएंगे। लोनी की जनता को कभी किसी काम में कमी नहीं मिलेगी।

उन्होंने कहा कि लोनी में भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जितने भी माफिया, गलत काम करने वाले और जिन्होंने नगरपालिका को लूटा वह सब मिलकर चुनाव लड़े हैं। जनता ने उन्हें ठुकरा दिया है।


उन्होंने कहा कि पूर्व चैयरमेन द्वारा 300 करोड़ के घोटाले की जांच की कॉपी लोनी एसडीएम की टेबल पर आ चुकी है। जो अधिकारी लोनी की जनता की सेवा करने आएगा। उनका सम्मान करेंगे। लेकिन जो लूट मचाएगा उसे रुकने नहीं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed