फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad KN Modi institute executive officer meghraj sharma arrested for making fake passport on fake aadhar card

फर्जी आधार कार्ड पर पासपोर्ट बनवाने वाले केएन मोदी इंस्टीट्यूट के एक्जीक्यूटिव अफसर मेघराज गिरफ्तार

Fri, 15 Jan 2021 11:32 AM IST
पूजा त्रिपाठी योगेंद्र सागर, अमर उजाला, गाजियाबाद
योगेंद्र सागर, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 15 Jan 2021 11:32 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad KN Modi institute executive officer meghraj sharma arrested for making fake passport on fake aadhar card
मेघराज शर्मा - फोटो : अमर उजाला

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने का प्रयास करने वाले नेपाली नागरिक और केएन मोदी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एवं केएनजीडी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मोदीनगर के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर मेघराज शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


सीओ एलआईयू की रिपोर्ट के आधार पर मेघराज शर्मा के विरुद्ध थाना मोदीनगर पर धारा 420, 467, 468, 471 और पासपोर्ट अधिनियम के तहत केस दर्ज है। मेघराज शर्मा को भारतीय नागरिकता के विभिन्न पते व जन्मस्थान बदलकर कागजात तैयार करने और पासपोर्ट बनवाने के लिए पत्राचार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय मजदूर सभा मोदी तेल पेंट फैक्टरी, मोदी आर्क इलेक्ट्रोड्स कर्मचारी यूनियन, मोदी पेंट एंड वार्निश वर्क्स एंप्लाइज यूनियन द्वारा मेघराज शर्मा के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसकी जांच सीओ एलआईयू को दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि पूर्व में भी मेघराज शर्मा दो बार विभिन्न पते बदलकर पासपोर्ट बनवाने के लिए अप्लाई कर चुका है और अब तीसरी बार पासपोर्ट बनाने के लिए अप्लाई किया था, जो पासपोर्ट ऑफिस द्वारा गलत सूचना देने पर निरस्त कर दिया गया।

मेघराज शर्मा ने 2009 में  जन्मस्थान दिल्ली दर्शाते हुए पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया था और 2018 में जन्मस्थान मिर्जापुर दर्शाते हुए पासपोर्ट के लिए आवेदन किया। वहीं 2020 में जन्मस्थान मोदीनगर दर्शाते हुए आवेदन किया।

एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि मेघराज शर्मा वर्तमान में केएनजीडी इंजीनियरिंग कॉलेज हापुड़ रोड मोदीनगर तथा केएन मोदी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। इनके अन्य दस्तावेजों और क्रियाकलापों की भी जांच की जा रही है।


आरोपी नेपाली नागरिक है। उसने तीन बार पासपोर्ट बनवाने का आवेदन किया। तीनों बार जन्मस्थान अलग-अलग दर्शाया। पहले दिल्ली, फिर मिर्जापुर और अब मोदीनगर ने बताया जन्मस्थान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed