फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Kaushambi Police chowki incharge suspended for non-payment by asking for food from restaurant

खाना मंगाकर नहीं दिया बिल: कर्मचारी से कहा-तीन दिन आकर रेस्तरां पर बैठ जाऊंगा, फिर करा लेना भुगतान, चौकी इंचार्ज निलंबित

Wed, 01 Dec 2021 10:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 01 Dec 2021 10:05 PM IST
सार

गाजियाबाद की कौशांबी पुलिस चौकी इंचार्ज को रेस्तरां से खाना मंगाकर भुगतान न करने पर एसएसपी पवन कुमार ने निलंबित कर दिया है। खाने का बिल मांगने पर चौकी इंचार्ज ने कर्मचारी को धमकी देते हुए था कि मैं चौकी इंचार्ज हूं, दो-तीन दिन आकर रेस्तरां पर बैठ जाऊंगा, फिर लेना भुगतान। 

विज्ञापन
Ghaziabad Kaushambi Police chowki incharge suspended for non-payment by asking for food from restaurant
निलंबित कौशांबी चौकी प्रभारी विनोद कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कौशांबी पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद कुमार को रेस्तरां से खाना मंगाकर भुगतान न करने पर निलंबित कर दिया गया। एसएसपी पवन कुमार ने यह कार्रवाई रेस्तरां कर्मचारी और विनोद कुमार की बातचीत की ऑडियो वायरल हो जाने के बाद की। इसमें विनोद कुमार कह रहा है, बिल को एडजस्ट कर लेना, यह खाना मेरे घर जा रहा है। 
विज्ञापन


बाद में भुगतान मांगने पर धमकी दी, मैं चौकी इंचार्ज हूं, दो-तीन दिन आकर रेस्तरां पर बैठ जाऊंगा, फिर लेना भुगतान। एसएसपी ने जांच कराई तो पता चला कि 2030 रुपये का खाना ऑर्डर किया गया था और चौकी इंचार्ज ने भुगतान से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह ऑडियो वायरल होने पर पुलिस ने रेस्तरां संचालक को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया। वह नहीं आया तो रेस्तरां के कर्मचारियों से जानकारी की गई। शाम तक पुष्टि हो गई कि ऑडियो में कोई छेड़खानी नहीं है, इसमें खाने का ऑर्डर देने वाला चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ही है। एसएसपी पवन कुमार का कहना है विनोद कुमार ने पद का दुरुपयोग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्तव्य के विपरीत कार्य करने से पुलिस विभाग की छवि धूमिल की है। इसी के चलते निलंबन की कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। उधर,विनोद कुमार कहना है कि सिर्फ पुलिस की छवि खराब करने की वजह से आधा -अधूरी ऑडियो वायरल की गई है। ऑर्डर देने के बाद खाने का 2030 रुपये का बिल जमा किया था, उसकी रसीद भी उनके पास है।
 

2030 रुपये का था खाने का बिल

मंगलवार रात को कौशांबी चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने रेस्तरां पर खाने का ऑर्डर भेजा। दाल मखनी, दाल लड़का बहार, सात मिस्सी रोटी, मिक्स वेजिटेबल रोटी, दो पालक पनीर की सब्जी, चार रायता और दो शाही पनीर सब्जी व नौ तंदूरी रोटी का ऑर्डर देख रेस्तरां के कर्मचारी ने फोन किया। चौकी इंचार्ज ने कहा कि कल रात पत्नी की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें देखने के लिए कुछ रिश्तेदार आ गए हैं, इसलिए ऑर्डर बड़ा है।

पैसे देने पड़े तो अच्छा नहीं लगेगा
कर्मचारी ने चौकी इंचार्ज से फोन पर कहा कि बड़ा ऑर्डर है, थोड़ा-बहुत भुगतान करा दें, क्योंकि उन्हें भी मालिकों को जवाब देना होता है। आरोप है कि इस पर चौकी इंचार्ज ने कहा कि इस ऑर्डर को एडजेस्ट कर लेना यह उनके घर जा रहा है। वह किसी दूसरे के लिए नहीं कहते हैं, आज एडजस्ट कर लो। अगर पैसे देने पड़े तो उन्हें अच्छा नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed