{"_id":"60f7ef5e8ebc3e6d360f112a","slug":"ghaziabad-inspector-suspended-for-asking-car-from-victim-family-to-search-their-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: दबिश के लिए पीड़ित से मांगी गाड़ी, गाजियाबाद का दरोगा सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: दबिश के लिए पीड़ित से मांगी गाड़ी, गाजियाबाद का दरोगा सस्पेंड
Wed, 21 Jul 2021 03:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 21 Jul 2021 03:26 PM IST
सार
आरोप है कि उत्तराखंड में दबिश देने जाने के लिए दरोगा लव कुमार ने दोनों बहनों के पिता से गाड़ी का इंतजाम करने को कहा था।
विज्ञापन
suspend
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के लोनी की एक कॉलोनी से बीते 20 जून को लापता हुई दो बहनों की तलाश में दबिश देने के लिए पीड़ित पिता से गाड़ी मांगने वाले दरोगा लव कुमार को एसएसपी ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि उत्तराखंड में दबिश देने जाने के लिए दरोगा लव कुमार ने दोनों बहनों के पिता से गाड़ी का इंतजाम करने को कहा था। साथ ही आने-जाने, ठहरने और खाने-पीने का खर्च भी पीड़ित पिता ने ही उठाया था।
विज्ञापन
खर्च वहन करने के लिए पीड़ित पिता को अपनी दो गाय बेचनी पड़ी थीं। संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा को मामले की जांच सौंपी थी।
जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी अमित पाठक ने बुधवार को दरोगा लव कुमार को निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय कार्यवाही प्रचलित करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन