फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad inspector suspended for asking car from victim family to search their daughter

शर्मनाक: दबिश के लिए पीड़ित से मांगी गाड़ी, गाजियाबाद का दरोगा सस्पेंड

Wed, 21 Jul 2021 03:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 21 Jul 2021 03:26 PM IST
सार

आरोप है कि उत्तराखंड में दबिश देने जाने के लिए दरोगा लव कुमार ने दोनों बहनों के पिता से गाड़ी का इंतजाम करने को कहा था।

विज्ञापन
Ghaziabad inspector suspended for asking car from victim family to search their daughter
suspend - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी की एक कॉलोनी से बीते 20 जून को लापता हुई दो बहनों की तलाश में दबिश देने के लिए पीड़ित पिता से गाड़ी मांगने वाले दरोगा लव कुमार को एसएसपी ने निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


आरोप है कि उत्तराखंड में दबिश देने जाने के लिए दरोगा लव कुमार ने दोनों बहनों के पिता से गाड़ी का इंतजाम करने को कहा था। साथ ही आने-जाने, ठहरने और खाने-पीने का खर्च भी पीड़ित पिता ने ही उठाया था।
विज्ञापन


खर्च वहन करने के लिए पीड़ित पिता को अपनी दो गाय बेचनी पड़ी थीं। संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा को मामले की जांच सौंपी थी।

जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी अमित पाठक ने बुधवार को दरोगा लव कुमार को निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय कार्यवाही प्रचलित करने के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed