{"_id":"60ec0c597a09382759216f31","slug":"ghaziabad-insas-rifle-theft-from-sahibabad-police-station-class-10-student-stole-it-says-was-fascinated-with-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: दसवीं के छात्र ने थाने से चुराई इंसास रायफल, जानिए क्या बताई वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: दसवीं के छात्र ने थाने से चुराई इंसास रायफल, जानिए क्या बताई वजह
Mon, 12 Jul 2021 04:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 12 Jul 2021 04:21 PM IST
सार
करन गेट पुलिस चौकी इंचार्ज मोहित कुमार ने बताया कि चौकी पर इंसास रायफल आवंटित है। रायफल चौकी पर कमरे में रखी रहती थी। पीसीआर-32 पर तैनात पुलिसकर्मी अपनी सुविधानुसार ड्यूटी पर ले जाते थे।
विज्ञापन
इनसास रायफल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र की करन गेट पुलिस चौकी से सोमवार को एक इंसास रायफल गायब होने की खबर आई। चौकी इंचार्ज की ओर से पुलिस ने 10वीं के छात्र को पकड़ा है। उससे रायफल बरामद हो गई। छात्र का कहना था कि वीडियो में लोगों को फायरिंग करते देखा था, इसलिए उसने रायफल चोरी की थी।
करन गेट पुलिस चौकी इंचार्ज मोहित कुमार ने बताया कि चौकी पर इंसास रायफल आवंटित है। रायफल चौकी पर कमरे में रखी रहती थी। पीसीआर-32 पर तैनात पुलिसकर्मी अपनी सुविधानुसार ड्यूटी पर ले जाते थे। ड्यूटी खत्म होने पर कमरे में रख देते थे।
सोमवार को रायफल कमरे से गायब हो गई। रायफल कमरे में न देख उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। साहिबाबाद थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। चौकी से रायफल चोरी होने से पुलिस की लापरवाही भी उजागर हुई है। एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि 10वीं के छात्र को पकड़कर रायफल बरामद कर ली गई है।