फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Indraprastha Engineering college shut forever first year students get upset protest then college gave clarification

Ghaziabad: इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज बंद होने की सूचना पर छात्रों ने किया प्रदर्शन, फिर कॉलेज ने दी ये सफाई

Thu, 02 Jun 2022 01:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 02 Jun 2022 01:51 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार प्रथम वर्ष के छात्रों ने दिन में 11.00 बजे प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। धीरे-धीरे छात्र उग्र होते गए। छात्रों ने कॉलेज के सामने रोड पर जाम लगा दिया। छात्र करीब दो घंटे तक प्रदर्शन करते रहे।

विज्ञापन
Ghaziabad Indraprastha Engineering college shut forever first year students get upset protest then college gave clarification
कॉलेज के बाहर प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में साहिबाबाद स्थित इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज के बंद होने की सूचना पर छात्रों में हड़कंप मच गया और गुरुवार सुबह उन्होंने कॉलेज के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रथम वर्ष के छात्रों ने दिन में 11.00 बजे प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। धीरे-धीरे छात्र उग्र होते गए। छात्रों ने कॉलेज के सामने रोड पर जाम लगा दिया। छात्र करीब दो घंटे तक प्रदर्शन करते रहे। पुलिस ने उन्हें समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


इसके बाद प्रबंधन ने छात्रों को लिखित रूप से बताया कि जब वर्तमान में मौजूद तमाम छात्रों की डिग्री पूरी हो जाएगी तब ही कॉलेज बंद किया जाएगा। फिलहाल नए नामांकन नहीं होंगे। प्रबंधन का कहना है कि कोविड के कारण कॉलेज को काफी आर्थिक नुकसान हुआ। इस घाटे के चलते छात्रों का कोर्स पूरा कराने के बाद कॉलेज बंद कर दिया जाएगा। अभी छात्र कॉलेज में जमे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed