{"_id":"5778060a4f1c1b336079a920","slug":"ghaziabad-in-ncr-including-monsoon-reached","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद समेत एनसीआर में पहुंचा मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद समेत एनसीआर में पहुंचा मानसून
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
rain and flood hit
- फोटो : amar ujala
देर से ही सही मानसून ने गाजियाबाद समेत एनसीआर में शुक्रवार देर रात दस्तक दे दी। शुक्रवार रात गाजियाबाद में मानसून की पहली बारिश हुई। शनिवार को मौसम विभाग ने भी एनसीआर में मानसून पहुंचने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने पहले 28 जून तक मानसून के एनसीआर में दस्तक देने का अनुमान जताया था, लेकिन तीन दिन की देरी से यह दिल्ली-एनसीआर में पहुंचा।
शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे तेज हवाओं के साथ गाजियाबाद-दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मानसूनी बादल छा गए और पहली बारिश हुई। मौसम विभाग के डायरेक्टर डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि शनिवार को मानसून के एनसीआर पहुंचने की डिक्लेयरेशन की गई।
विज्ञापन
शनिवार शाम तक मानसून हिसार तक पहुंच गया था। उन्होंने बताया कि दो महीने एनसीआर में अच्छी बारिश की उम्मीद है। मानसूनी बारिश की वजह से ही एनसीआर के तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
शनिवार को गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रविवार को भी बारिश का अनुमान जताया है।