{"_id":"644631b64f3a30897108cff3","slug":"ghaziabad-hindi-news-puneet-injured-in-suv-collision-dies-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: एसयूवी गाड़ी की टक्कर से घायल पुनीत की हुई मौत, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: एसयूवी गाड़ी की टक्कर से घायल पुनीत की हुई मौत, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार
Mon, 24 Apr 2023 01:07 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 24 Apr 2023 01:07 PM IST
सार
मृतक के परिजनों का आरोप है कि साहिबाबाद कोतवाली पुलिस ने लिखित शिकायत पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं जबकि पुलिस उनकी तलाश करने का बहाना बना रही है।
विज्ञापन
पुनीत का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साहिबाबाद के करहेड़ा में 19 अप्रैल को एसयूवी गाड़ी की टक्कर से घायल दिव्यांग पुनीत त्यागी की रविवार रात अस्पताल में मौत हो गई। उनका घायल अवस्था में कौशांबी के यशोदा अस्पताल में उपचार चल रहा था। रात करीब 1:30 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार का आरोप है कि साहिबाबाद कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
मामा संजीव त्यागी ने बताया कि डॉक्टरों ने पुनीत की गंभीर हालत को देखते हुए तीन दिन में 22 यूनिट ब्लड चढ़ाया गया था। लेकिन स्थिति में बिल्कुल भी सुधार नहीं हो रहा था। वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। उनका आरोप है कि साहिबाबाद कोतवाली पुलिस ने लिखित शिकायत पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं जबकि पुलिस उनकी तलाश करने का बहाना बना रही है। घायल पुनीत की बहन डॉ. ममता त्यागी ने टि्वटर पर घटना स्थल की फोटो और मुकदमे की कॉपी साझा की है।
विज्ञापन
इसमें उन्होंने लिखा है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस से भी अभी तक कोई मदद नहीं मिली है। ट्विटर पर शिकायत में पीएमओ, सीएम योगी, केंद्रीय राज्यमंत्री सांसद वीके सिंह, विधायक सुनील शर्मा व आरएसएस के इंद्रेश कुमार के अलावा डीसीपी ट्रांस हिंडन को टैग किया है। इसमें कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। साहिबाबाद पुलिस ने बताया कि उपचाराधीन पुनीत त्यागी की रात करीब डेढ़ बजे मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोग शव को लेकर बागपत निकल गए हैं।
विज्ञापन
19 अप्रैल की शाम हुई थी घटना, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
19 अप्रैल की शाम करहेड़ा में बिजली घर के पास तेज रफ्तार एसयूवी गाड़ी से चालक ने स्कूटी सवार मामा-भांजे को टक्कर मार दी थी। आरोप है कि विरोध करने पर चालक ने दोबारा टक्कर मारकर दोनों को खंभे में दबाने का प्रयास किया। घटना में मामा पुनीत त्यागी और भांजे निशांत त्यागी घायल हो गए। पुनीत पैरों से दिव्यांग हैं और उनका नेहरू नगर के यशोदा अस्पताल में आईसीयू में उपचार चल रहा था। साहिबाबाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।