फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad health news

कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के 15 दिन बाद कर सकते हैं टीकाकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad health news
कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के 15 दिन बाद करा सकते हैं टीकाकरण
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण से कैसे बचें और संक्रमित होने के बाद वैक्सीनेशन करा सकते हैं या नहीं, ऐसे कई सवाल हैं जो इस समय हर व्यक्ति के मन में आ रहा है। लोगों के ऐसे ही सवालों का जवाब जानने के लिए हमने जिले के कार्यवाहक सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी से बात की। प्रस्तुत है ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब-
सवाल : क्या कोरोना संक्रमित होने पर वैक्सीन लगवाई जा सकती है। - नितेंद्र, पंचवटी
जवाब : संक्रमण मुक्त होने पर वैक्सीन लगवा सकते हैं। रिपोर्ट नेगेटिव आने के 15 बाद वैक्सीन लगवाई जा सकती है।
सवाल : कोरोना संक्रमित होने के बाद मेरे शरीर में एंटीबॉडी बन गई। क्या मुझे कोरोना टीकाकरण कराना चाहिए। - अनुज त्यागी, वसुंधरा
जवाब : जरूर कराना चाहिए, कोरोना वैक्सीन आपके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करेगी और कोरोना से लड़ने की क्षमता शरीर में बनी रहेगी।
सवाल: वैक्सीन लेने के बाद बुखार होने पर कौन सी दवा लेनी चाहिए। - विजय, नेहरूनगर
जवाब : किसी भी तरह के टीकाकरण के बाद हल्का बुखार हो सकता है। ऐसे में सिर्फ पैरासिटामॉल ही लेनी चाहिए। इसके अलावा अन्य किसी दवा का सेवन न करें।
सवाल : कोविशील्ड की पहली डोज लगने के बाद दूसरी डोज कोवैक्सीन की लगवाई जा सकती है। - राजेश कुमार, दिल्ली गेट
जवाब: नहीं, अगर आपने पहली डोज कोविशील्ड की ली है तो दूसरी डोज भी कोविशील्ड की लगवानी चाहिए।
सवाल : कोरोना की कौन-कौन सी कंपनी की वैक्सीन है और सबसे बेहतर कौन सी है। - वरूण त्यागी, राजनगर
जवाब : कोरोना की दो कंपनियों की वैक्सीन हैं। कोविशील्ड और कोवैक्सीन, दोनों ही वैक्सीन अच्छी हैं। संक्रमण रोकने में कारगर हैं और संक्रमण को गंभीर होने से रोकती हैं।
विज्ञापन

सवाल : क्या बुखार होने पर ही कोरोना की जांच कराई जाए और अस्पताल में कब भर्ती हुआ जाए। - अरविंद, शास्त्रीनगर
जवाब : बुखार के साथ अगर सांस लेने में तकलीफ, किसी चीज की गंध या स्वाद न आने पर जांच कराई जा सकती है। सांस लेने में तकलीफ, पहले से गंभीर रोग से ग्रस्त होने पर अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल : कोरोना से बचाव कैसे करें, खास तौर पर अगर किसी संक्रमित के संपर्क में आते हैं तो क्या करें। - कुलदीप, प्रताप विहार
जवाब : कोरोना से बचाव के लिए भीड़ वाली जगह पर कम जाएं, मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। किसी संक्रमित के संपर्क में आ गए हैं तो खुद को सैनिटाइज करें, अगर लक्षण दिखाई दें तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed