फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad health news

होम आइसोलेशन वालों को नगर निगम के पांचों जोन में मिलेंगे ऑक्सीजन सिलिंडर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad health news
होम आइसोलेशन वालों को नगर निगम के पांचों जोन में मिलेंगे ऑक्सीजन सिलिंडर
विज्ञापन

गाजियाबाद। होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए ऑक्सीजन आपूर्ति के नोडल अधिकारी व नगरायुक्त ने प्लानिंग की है। नगर निगम के पांचों जोन में ऑक्सीजन आपूर्ति सेंटर बनाए जाएंगे। इन पांचों सेंटर पर लोग अपने खाली ऑक्सीजन सिलिंडर जमा कराएंगे तो नगर निगम उन्हें 36 से 48 घंटे के भीतर उन्हें ऑक्सीजन रिफिल कराकर देगा। नगरायुक्त ने प्रत्येक जोन में चयनित किए गए स्थानों की सूची भी जारी की है।
गाजियाबाद में ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर लंबे समय से संकट चल रहा है। जिले को पहले 22 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई मिल रही थी, जो बढ़ाकर 25 मीट्रिक टन कर दी गई है। बढ़ी हुई तीन टन ऑक्सीजन की सप्लाई बुधवार से मिलनी शुरू हो जाएगी। अभी भी गाजियाबाद में करीब एक हजार सिलिंडर ऑक्सीजन की कमी है। इसकी वजह से होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले के ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने इस कमी से निपटने के लिए दूसरे राज्यों से अतिरिक्त ऑक्सीजन मंगाने की प्लानिंग की है। इसके लिए लोगों से खाली सिलिंडर लिए जाएंगे और 48 घंटे के भीतर उन्हें रिफिल कराकर वापस उन्हीं लोगों को दे दिया जाएगा। इससे होम आइसोलेशन के मरीजों के लिए भी ऑक्सीजन की आपूर्ति में सुधार होगा और कालाबाजारी बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

----------
छोटे के लिए 200, बड़े के लिए 500 रुपये देना होगा
नगर निगम की ओर से निर्धारित किए गए स्थानों पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक लोग अपने खाली ऑक्सीजन सिलिंडर जमा कराएंगे। सिलिंडर जमा कराने वालों को एक टोकन जारी किया जाएगा। छोटे सिलिंडर के लिए ऑक्सीजन की कीमत 200 रुपये और बड़े सिलिंडर के लिए 500 रुपये जमा कराई जाएगी। इसके बाद उन्हें ऑक्सीजन मिलने का समय दे दिया जाएगा। निर्धारित समय पर ऑक्सीजन आ जाने के बाद लोग टोकन वापस कर अपना सिलिंडर ले सकेंगे। खाली सिलिंडर जमा कराते वक्त लोगों को उस पर मार्कर से अपना नाम और मोबाइल नंबर लिखना होगा। टोकन गुम हो जाने की स्थिति में सिलिंडर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
इन स्थानों पर जमा होंगे सिलिंडर और मिलेगी ऑक्सीजन
सिटी जोन : नेहरूनगर सामुदायिक केंद्र, निकट होली चाइल्ड स्कूल
वसुंधरा जोन : सेक्टर-5 वसुंधरा स्थित स्वास्थ्य विभाग गैराज।
विजयनगर जोन: विजयनगर जोनल कार्यालय स्थित निर्माण विभाग स्टोर
कविनगर जोन : कविनगर जोनल कार्यालय के पीछे सी-ब्लाक, निर्माण विभाग स्टोर।
मोहननगर जोन : मोहननगर जोनल कार्यालय, पानी की टंकी कंपाउंड स्थित निर्माण विभाग स्टोर।
--------
इन अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने प्रत्येक जोन में ऑक्सीजन सिलिंडर जमा कराने की जिम्मेदारी जोनल प्रभारियों को दी गई है। कविनगर जोन में जोन प्रभारी हरिकृष्ण गुप्ता, वसुंधरा जोन में सुनील कुमार राय, मोहननगर जोन में राजवीर सिंह, विजयनगर जोन में बनारसी दास और सिटी जोन में सुधीर शर्मा इस व्यवस्था को संभालेंगे। यह प्रक्रिया अग्रिम आदेशों तक जारी रहेगी।

--------
सिलिंडर जमा कराने के वक्त साथ लें जाएं
आधार कार्ड की छायाप्रति ।
डॉक्टर की ओर से जारी किया गया दवाई का पर्चा।
कोरोना टेस्ट रिपोर्ट।
ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल रिपोर्ट या ऑक्सीमीटर से जांच करते वक्त की मरीज की फोटो।
--------
बयान के साथ फोटो लगा लें
होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है। अतिरिक्त ऑक्सीजन मंगाकर लोगों को दी जाएगी। एक ही जगह पर लोगों की भीड़ न लगे इसके लिए प्रत्येक जोन में सेंटर बनाए गए हैं। इसके अलावा अस्पतालों को पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध कराए जाने के लिए भी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। - महेंद्र सिंह तंवर, नगरायुक्त व नोडल प्रभारी ऑक्सीजन आपूर्ति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed