फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: पिता की हत्या का बदला लेने के लिए की हत्या, सगे भाइयों को आजीवन कारावास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पिता की हत्या का बदला लेने के लिए की हत्या, सगे भाइयों को आजीवन कारावास
विज्ञापन

गाजियाबाद। मोदीनगर में 18 साल पहले पिता की हत्या का बदला लेने के लिए की गई हत्या में दो भाइयों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मुकदमे के विचारण के दौरान एक आरोपी की मौत हो चुकी थी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुकेश कुमार सिंह ने 15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। मुकदमा मृतक के भाई ने दर्ज कराया था।

सहायक शासकीय अधिवक्ता गिरिराज सिंह भाटी व अपर जिला शासकीय अधिवक्ता नरेश चौधरी ने बताया वीरेंद्र ने मोदीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। वीरेंद्र ने पुलिस को बताया था अशोक उर्फ देवेंद्र, प्रमोद और श्यामलाल से जमीन का विवाद लंबे समय से चला आ रहा था। इसके अलावा एक आरोप यह भी था कि सत्येंद्र, सुरेंद्र व सतेंद्र के पिता सुखबीर सिंह ने 10 वर्ष पूर्व गांव में ही रहने वाले चमन सिंह की हत्या जमीन के विवाद में कर दी थी। पिता की हत्या का बदला लेने के लिए 26 मार्च 2005 को शाम चार बजे अशोक उर्फ देवेंद्र व प्रमोद कुमार ने घर में घुसकर सत्येंद्र को गोली मार दी थी। इस हमले में उसकी दो बेटियां मोनी, सोनी और पत्नी शांति गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। घायलों को जीवन नर्सिंग होम मोदीनगर में भर्ती किया गया, जहां सत्येंद्र की मृत्यु हो गई। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश चंद्र शर्मा ने बताया कि मोदीनगर निवासी अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए अशोक, प्रमोद व श्यामलाल ने घर में घुसकर सभी पर हमला कर दिया था। मुकदमे के विचारण के दौरान ही श्यामलाल की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed