फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: दोस्ती में मिल रहा दगा, अपनों ने ही किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
दोस्ती में मिल रहा दगा, अपनों ने ही किया दुष्कर्म
विज्ञापन

गाजियाबाद। पहले दोस्ती और फिर शादी कर घर बसाने का सपना दिखाकर दुष्कर्म करके दोस्तों ने ही महिलाओं के साथ दगा किया है। कमिश्नरेट बनने के बाद 100 दिन में दर्ज हुए दुष्कर्म के मामलों में सबसे ज्यादा दोस्ती में दगा देने के मामले सामने आए हैं। पुलिस के आंकड़े इसकी पुष्टि कर रहे हैं। यह मामले पिछले तीन वर्षों के मुकाबले सबसे अधिक हैं।
बीते साल 30 नवंबर से 09 मार्च 2023 तक दुष्कर्म के कुल 33 मामले सामने आए हैं। इनमें से 25 मामले ऐसे दर्ज हुए हैं, जिनमें घटना काफी समय पहले हुई और अब आरोप लगाकर केस दर्ज कराया गया है। इन मामलों में दोस्तों ने कभी शादी का झांसा देकर तो कभी नौकरी दिलाने या मदद करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। हालांकि इनमें से कई ऐसे मामले हैं जिन्हें पुलिस अधिकारी फिलहाल संदिग्ध मान रहे हैं और जांच की जा रही है। पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा का कहना है कि अधिकांश मामले सहमति से बने संबंधों के सामने आए हैं। इन मामलों की जांच कराई जा रही है। महिला के प्रति होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिसिंग में और सुधार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

केस-1
कवयित्री ने दरोगा पर दर्ज कराया था केस
कविनगर क्षेत्र की रहने वाली एक कवयित्री ने यूपी पुलिस के दरोगा पर चेकिंग के दौरान घर छोड़ने और बाद में घर आकर दोस्ती करके दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। मामला 2022 का है। जिसमें कविनगर थाने में दिसंबर में केस दर्ज कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि दूसरी तरफ दोनों पक्षों में समझौता होने की भी बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2
शिक्षिका ने प्रॉपर्टी डीलर पर लगाया था आरोप
कविनगर क्षेत्र की रहने वाली एक शिक्षिका ने नोएडा के एक प्रॉपर्टी डीलर पर दोस्ती करके दुष्कर्म करने और मंदिर में शादी के बाद छोड़ने का भी आरोप लगाया। मामले में शिक्षिका ने कविनगर थाने में केस दर्ज कराया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। शिक्षिका का आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर ने कई सालों तक उनके साथ दुष्कर्म किया था।

तीन साल के आंकड़े
अवधि दर्ज केस
30 नवंबर 2020 से 09 मार्च 2021 9
30 नवंबर 2021 से 09 मार्च 2022 15
30 नवंबर 2022 से 09 मार्च 2023 33
परखकर बढ़ाएं दोस्ती का हाथ
वरिष्ठ समाज शास्त्री जेएल रैना ने बताया आज के समय में समाज में परिवार में महिलाएं और पुरुष दोनों ही नौकरी पेशा हो गए हैं। ऐसे में सुबह को ऑफिस जाकर शाम को लौटते हैं। उनकेे लिए पैसा प्राथमिक जरूरत हो गई है जबकि संस्कार दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। इस बीच उन्हें नहीं पता कि उनके बच्चे कहां जा रहे हैं न ही वो बच्चों को बात करते हैं कि उनके बच्चे पूरे दिन किससे मिले। वहीं, नौकरी के दौरान महिलाओं के संपर्क भी बढ़ जाते हैं। ऐसे में वह किसी से दोस्ती करें तो पहले उसकी परख जरूर कर लें। किसी पर अंधविश्वास न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed