{"_id":"63efd2dc7950707bb6035a11","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd252563184-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: टीडीएस जमा नहीं करने पर कोचिंग सेंटर पर आयकर का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: टीडीएस जमा नहीं करने पर कोचिंग सेंटर पर आयकर का छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीडीएस जमा नहीं करने पर कोचिंग सेंटर पर आयकर का छापा
गाजियाबाद। एसएससी और ग्रुप सी की परीक्षा की ऑनलाइन तैयारी कराने वाले दो कोचिंग सेंटरों पर करीब एक करोड़ का टीडीएस जमा नहीं करने का मामला पकड़ा गया है। आयकर विभाग गाजियाबाद की टीडीएस शाखा के अधिकारियों ने छापा मारकर दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया है।
आयकर टीम ने बृहस्पतिवार को मोदीनगर के गोविंदपुरी और नोएडा सेक्टर 58 स्थित मैसर्स लर्निंग क्लोजेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर छापा मारा। अपर आयकर आयुक्त प्रमोद कुमार वर्मा ने बताया कि कंपनी द्वारा सरकारी नौकरियों के लिए ऑनलाइन कोचिंग कराती है। कंपनी एक्जामपुर नाम से यू-ट्यूब चैनल बनाकर ग्रुप सी में भर्ती के लिए विद्यार्थियों को कोचिंग देती है। कंपनी के करीब एक करोड़ सब्सक्राइबर हैं। मौके पर टीडीएस से संबंधित दस्तावेज खंगालने पर पता चला कि दिसंबर में टीडीएस के लिए रिटर्न फाइल नहीं किया गया। कमियां मिलने पर कंपनी के निदेशक गांधी एंड संस को नोटिस दी गई। निदेशकों ने टीडीएस मार्च तक जमा करने के लिए मौका मांगा। ब्याज के साथ रिटर्न फाइल करने के लिए एक महीने का मौका दिया गया है।
आठ घंटे तक चली कार्रवाई
नोएडा 58 और मोदीनगर के गोविंदपुरी में करीब आठ घंटे तक कार्रवाई चली। इस दौरान प्रतिष्ठान से कोई अंदर बाहर नहीं गया। आयकर विभाग की टीम ने आयकर और टीडीएस से संबंधित सभी अभिलेखों की जांच की। कंपनी के निदेशकों से घंटों पूछताछ की गई। निदेशकों से जब पूछा गया कि हर तीसरे महीने टीडीएस के लिए रिटर्न जमा करने का नियम है तो आपने क्यों नहीं किया। इस पर निदेशकों ने अपनी गलती मानी और कहा कि वह मार्च तक रिटर्न जमा कर देंगे। दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। आय के सभी दस्तावेजों की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान टीम में सुषमा सिंघल, राकेश कुमार सिंह, अनिल मेहरा, दुर्गेश यादव, गिरीश कुमार, विवेक कुमार, राजेश यादव, अनिल कुमार समेत आयकर विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।