{"_id":"63c4522557088770c16ded63","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2507444181-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बोतल में पेट्रोल देने से मना किया तो पंपकर्मी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बोतल में पेट्रोल देने से मना किया तो पंपकर्मी को पीटा
विज्ञापन
बोतल में पेट्रोल देने से मना किया तो पंपकर्मी को पीटा
गाजियाबाद। बोतल में पेट्रोल न देने पर युवकों ने पंप कर्मचारी की पिटाई कर दी। पिटाई की यह घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पेट्रोल पंप कर्मचारी ने तीन युवकों को नामजद कर दो-तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
तेजपाल सिंह नेगी का कहना है कि मेरठ रोड स्थित अनुराग पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारी आलोक वाहनों को पेट्रोल दे रहा था। इसी दौरान एक युवक आया और बोतल में पेट्रोल मांगा। आलोक के बोतल में पेट्रोल देने से इन्कार करने पर युवक भड़क गया और उसने कर्मचारी को चांटा मार दिया। विरोध करने पर वह गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद युवक के अन्य साथी आ गए और अन्य कर्मचारियों से भी गाली-गलौज और मारपीट की। उनकी शिकायत पर पुलिस ने नंदग्राम निवासी सचिन, उत्तम और तुषार को नामजद कर कई अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।